Salman Khan ने पहली बार जेल में बिताए गए समय पर तोड़ी चुप्पी, कहा- वहां मैं खूब सोया क्योंकि…
salman khan talks about his time in jail
सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में कई सारी बातें की. एक्टर ने उस बारे में भी बताया जब वह जेल में थे. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान ने अपने भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में अपनी लाइफ से जुड़े किस्से के बारे में बताया. उन्होंने वह दिनों के बारे में बताया जब वह जेल में थे. उस वक्त सलमान जेल में क्या करते थे, इस बारे में उन्होंने बात की. साथ ही दबंग खान ने लाइफ में कड़ी मेहनत और अनुशासन की अहमियत को लेकर भी बात की. चलिए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.
सलमान खान ने बताया- जेल में मैं खूब सोया…
सलमान खान ने लोगों को कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेट किया. उन्होंने कहा, चाहे आप कितने भी थके हुए क्यों न हों. मुझे नींद नहीं आती. सोओ मत. कुछ करो और फिर उसके बाद आपको खुद नींद आ जाएगी. मैं सिर्फ डेढ़ या दो घंटे सोता हूं और किसी दिन महीने में एक बार सात घंटे के लिए सोता हूं. किसी दिन शॉट के बीच मुझे 5 मिनट का ब्रेक मिलता है, तो मैं कुर्सी पर सो जाता हूं. जिस जगह मैं कुछ नहीं कर पाता, जैसे जेल में मैं खूब सोया था. वहां मैं कुछ नहीं कर सकता था. जब बात आपके फैमिली और परिवार की है, तो आपको लगातार प्रयास करते रहना होगा. आपको बस अपने दोस्तों, परिवार और काम के लिए मौजूद रहना होगा.
सिकंदर के अलावा किस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार एआर मुरुगादॉस की आगामी फिल्म सिकंदर में नजर आएंगे. मूवी 2025 में ईद पर रिलीज होगी. फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था, जिसमें उनका अंदाज काफी जबरदस्त दिखा था. मूवी में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी है. काजल एक्ट्रेस भी फिल्म में अहम रोल प्ले करती दिखेंगी. इसके अलावा एक्टर के पास फिल्म किक 2 भी है.
यह भी पढ़ें- भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट में सलमान खान ने खोले रोज, कहा- तुम मुझसे नफरत करोगे क्योंकि…
यह भी पढ़ें– Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 1000-2000 नहीं, बल्कि इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज, ईद पर होगा बड़ा धमाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










