भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट में सलमान खान ने खोले रोज, कहा- तुम मुझसे नफरत करोगे क्योंकि…
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Feb 2025 7:46 AM
salman khan in arhan khan podcast dumb biryani
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट 'डंब बिरयानी' के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे. पॉडकास्ट में सलमान, अरहान से दिल खोलकर बात करते दिखे. प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
अरबाज खान के बेटे अरहान खान का पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’का नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में सलमान खान नजर आ रहे हैं और ये प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.प्रोमो को भाईजान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें एक्टर अरहान को एक सलाह देते दिख रहे हैं.इस पॉडकास्ट का पूरा एपिसोड जल्द ही यूट्यूब पर रिलीज कि किया जाएगा और दर्शक इसे देख पाएंगे. चलिए आपको बताते हैं सलमान अपने भतीजे को क्या सलाह दे रहे हैं.
सलमान खान ने भतीजे अरहान को दी सलाह
पॉडकास्ट ‘डंब बिरयानी’ को शेयर कर सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, मैंने एक साल पहले लड़कों से बात की थी, मुझे यकीन नहीं है कि उन्हें सारी सलाह याद भी है या नहीं. वीडियो में सलमान के कुछ पुराने वीडियोज है, जिसमें वह यंग दिख रहे हैं. वीडियो में एक्टर अरहान को परिवार और दोस्तों के साथ हमेशा खड़े रहने की सलाह देते दिख रहे हैं. एक्टर कहते हैं, जिस तरह से मैं खुद से बात करता हूं, आप मुझसे हेट करोगे क्योंकि मैं खुद से बहुत ही खराब तरीके से बात करता हूं.
सलमान खान बोले- आप एक इंसान को एक बार…
सलमान खान पॉडकास्ट में कहते हैं, आप एक इंसान को एक बार, दो बार माफ कर सकते हैं, लेकिन तीसरी बार, चलो खल्लास. प्रोमो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर अभी तक 722,585 व्यूज आ चुके हैं और य बढ़ ही रहे हैं. इसपर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बॉलीवुड के सुल्तान. एक यूजर ने लिखा, भाईजान पूरा एपिसोड कब आएगा. एक यूजर ने लिखा, भाईजान बहुत सारे लोगों की जान है. गौरतलब है कि एक्टर की अपकमिंग फिल्म सिकंदर है, जिसकी शूटिंग में वह बिजी है. फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें– Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर 1000-2000 नहीं, बल्कि इतने स्क्रीन पर होगी रिलीज, ईद पर होगा बड़ा धमाका
यह भी पढ़ें- Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










