दो परंपराओं में शादी रचाएंगे विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना, उदयपुर पहुंचे ये मेहमान

Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Feb 2026 7:56 AM

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, फोटो- इंस्टाग्राम

Vijay Deverakonda–Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी 26 फरवरी को होने जा रही है. प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. यह शादी तेलुगु और कोडवा दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न की जाएगी.

विज्ञापन

Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Wedding: साउथ स्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. उदयपुर में दोनों की प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरु हो चुकी है. पूल गेम्स से लेकर खास जापानी डिनर तक, हर पल को दोनों अपने करीबियों के साथ एंजॉय कर रहे हैं. शादी बेहद निजी रखी जा रही है, जिसमें सिर्फ परिवार और फिल्म इंडस्ट्री के शौकीन दोस्त शामिल हो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि उनकी शादी में कौन-कौन से गेस्ट शामिल हो रहे हैं.

कौन-कौन पहुंचा उदयपुर?

इस खास मौके पर निर्देशक थारुन भास्कर नजर आए, जिन्होंने विजय के साथ पेल्ली चोपुलु में काम किया था. एक्ट्रेस ईशा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा भी समारोह में शामिल हुईं. इसके अलावा एक्ट्रेस आशिका रंगनाथ और निर्देशक-एक्टर राहुल रवींद्रन भी उदयपुर पहुंच गए. इसके अलावा उनकी शादी में दोनों के क्लोज फ्रेंड्स शामिल हो रहे हैं.

पारंपरिक अंदाज में करेंगे शादी

खबरें यह भी हैं कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा पहले तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार शादी होगी और इसके बाद कोडवा परंपरा के तहत भी खास समारोह आयोजित किया जाएगा, ताकि दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिल सके. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की शादी के बाद रिसेप्शन 3 मार्च को हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में रखा गया है. इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नामों के साथ-साथ राजनीति और अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

फिल्मों से शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका और विजय की नजदीकियां फिल्मी सेट से ही शुरू हुई थीं. दोनों ने साथ में गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में काम किया, जहां उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी. हालांकि दोनों ने लंबे समय तक खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया. साल 2022 में अफवाहें और तेज हुईं लेकिन दोनों ने चुप्पी साधे रखी. आखिरकार अक्टूबर 2025 में हैदराबाद में करीबी लोगों की मौजूदगी में सगाई कर उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया.

यह भी पढ़ें- शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में, देखें शाही डिनर की इनसाइड तस्वीरें

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola