शुरू हुईं विजय-रश्मिका की शादी की रस्में, देखें शाही डिनर की इनसाइड तस्वीरें

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
Rashmika-Vijay Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना उदयपुर में 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उन्होंने इस रिश्ते को VIROSH नाम दिया है. प्री-वेडिंग डिनर की रस्में शुरू हो चुकी हैं. देखिए वेन्यू से आई कुछ शानदार तस्वीरें…
Rashmika-Vijay Wedding: काफी समय से फैंस जिस पल का इंतजार कर रहे थे, वो आखिरकार आ गया है. साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. दोनों ने 22 फरवरी 2026 को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया और अगले ही दिन यानी 23 फरवरी को वे अपने वेडिंग डेस्टिनेशन उदयपुर पहुंच गए.
उदयपुर एयरपोर्ट पर दोनों को स्टाइलिश सूट्स में ट्विनिंग करते हुए देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं. अब खबर है कि शादी की रस्में 24 फरवरी, मंगलवार से शुरू हो रही हैं और इसकी शुरुआत एक शाही प्री-वेडिंग डिनर से होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिनर पार्टी बेहद खास होगी. इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल रहेंगे.
प्राइवेसी का खास ख्याल
विजय और रश्मिका अपनी शादी को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरतना चाहते. वे शादी की थीम, कलर और डेकोरेशन तक खुद मॉनिटर कर रहे हैं. होटल में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है ताकि कोई भी फोटो या जानकारी लीक न हो. कपल चाहता है कि उनके इस खास दिन की हर झलक सही समय पर ही सामने आए. बता दें, अक्टूबर 2025 में विजय के घर पर एक छोटे से फंक्शन में दोनों की सगाई हुई थी. तभी से दोनों को अक्सर अंगूठियां पहने देखा जा रहा था, लेकिन उन्होंने रिश्ते पर खुलकर कभी बात नहीं की थी.
‘Virosh’ नाम की कहानी
दिलचस्प बात ये है कि इस शादी को एक खास नाम भी दिया गया है, जो है ‘Virosh’. ये नाम किसी वेडिंग प्लानर ने नहीं, बल्कि फैंस ने विजय और रश्मिका के नाम को जोड़कर बनाया था. अब कपल ने इसे ही अपनी शादी का ऑफिशियल नाम बना लिया है. दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर से करीब 25 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों में स्थित Mementos by ITC Hotels में सात फेरे लेंगे.
यह भी पढ़ें: 8 साल पहले रश्मिका मंदाना की टूट चुकी है सगाई, विजय संग करने जा रही हैं शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




