Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: कार्तिक-अनन्या की फिल्म रिलीज होते ही X पर छाई, जानें पास हुई या फेल?
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Dec 2025 8:32 AM
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी एक्स रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फाइनली थिएटर्स में रिलीज हो गई. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने साथ में स्क्रीन शेयर किया है. आइए जानते हैं दर्शक फिल्म को लेकर क्या कह रहे.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ आज यानी 25 दिसंबर को रिलीज हो गई है. ये एक रोमांटिक कॉमेडी है, जिसका निर्देशन समीर विद्वान ने किया है. कार्तिक और अनन्या एक बार फिर से साथ आए है और दर्शकों को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है. साल 2019 में दोनों ‘पति पत्नी और वो’ में नजर आए थे. अब उनकी लेटेस्ट रिलीज फिल्म को लेकर एक्स पर रिव्यूज आने लगे हैं. आइए दर्शकों की राय फिल्म के बारे में जानते हैं.
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का एक्स रिव्यू
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी‘ का रिव्यू करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, प्योर लव-एक रोमांटिक फिल्म जो अपने दिल, ईमानदारी और इमोशनल सादगी की वजह से काम करती है. हल्की-फुल्की, मजेदार और रोमांटिक. केमिस्ट्री बहुत अच्छी बनती है, किरदार अच्छे से दिखाए गए हैं और फिल्म आपको बांधे रखती है. दूसरा हाफ ज्यादा इमोशनल और इंटेंस. ड्रामा स्वाभाविक रूप से बढ़ता है, परफॉर्मेंस और मजबूत होती हैं, और कहानी आखिर तक अपनी पकड़ बनाए रखती है.कार्तिक आर्यन ने एक ईमानदार और आकर्षक परफॉर्मेंस दी है, जिसमें उन्होंने रोमांस और इमोशन को बखूबी बैलेंस किया है. अनन्या पांडे ने अपनी मैच्योर और ग्रेसफुल एक्टिंग से सरप्राइज किया है, जिसमें उनकी ग्रोथ और इमोशनल डेप्थ साफ दिखती है.
Just Watched #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) December 24, 2025
Rating ⭐⭐⭐⭐/5 REVIEW 👇
Pure love–romantic film that works because of its heart, honesty, and emotional simplicity.
Directions – Sameer Vidwans handles the film with maturity and sensitivity. His direction keeps the romance… pic.twitter.com/u7RSU40RTv
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म को दिए कितने स्टार?
फिल्म क्रिटिक उमैर संधू ने फिल्म का रिव्यू करते हुए अपने एक्स पर लिखा, 2025 की क्लासी और क्रेजी रोम-कॉम. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने पूरी तरह से शो चुरा लिया. म्यूजिक इसकी खासियत है, खासकर हमदोनों. शानदार पल, खासकर दूसरे हाफ में. सपोर्टिंग एक्टर्स ने भी बहुत अच्छा परफॉर्म किया. उमैर ने फिल्म को पांच में से चार स्टार दिए.
First Review #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri : Classy & Crazy RomCom of 2025. @TheAaryanKartik & @ananyapandayy Stole the Show all the way. Music is the USP specially #HumDono. Terrific moments specially in 2nd half. Supporting actors also performed very well. Go for it !
— Umair Sandhu (@UmairSandu) December 24, 2025
🌟🌟🌟🌟 pic.twitter.com/bgZ5zA0F97
यह भी पढ़ें- Ikkis First Review: अमिताभ बच्चन ने ग्रैंडसन अगस्त्य नंदा की फिल्म का किया पहला रिव्यू, कहा- हर शॉट में परफेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










