Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: हिट या फुस्स? चौथे दिन कार्तिक आर्यन की फिल्म का कलेक्शन जान पकड़ लेंगे माथा, जानें टोटल कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Dec 2025 2:24 PM
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 4: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी चाल से आगे बढ़ रही है. फिल्म का प्रदर्शन कुछ खास नहीं है. चौथे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ चुका है.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ हाल ही में थिएटर में रिलीज हुई है. रोमांटिक कॉमेडी जॉनर की फिल्म की निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. फिल्म ने अब तक भारत में बॉक्स ऑफिस पर 18.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है. चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन हुआ, इस बारे में बताते हैं.
जानें चौथे दिन का कलेक्शन
Sacnilk की शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. जबकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई घट कर 5.25 रुपये रह गई. वहीं, तीसरे दिन भी फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. अब फिल्म की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर बहुत स्लो हो गई है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, चौथे दिन मूवी की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली. भारत में चौथे दिन मूवी ने करीब 0.52 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि ये आंकड़े शाम तक अपडेट होंगे नाइट शोज के बाद. टोटल कमाई मूवी ने 18.77 करोड़ रुपये का कर लिया है.
फिल्म का डे वाइज कलेकश्न
- Day 1- 7.75 cr
Day 2- 5.25 cr
Day 3- 5.25 cr
Day 4- 0.52 cr - Total- 18.77 cr
फिल्म की कहानी
एक्टर कार्तिक आर्यन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी पर आधारित है. इस फिल्म का हिस्सा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी है. कहानी दो ऐसे लोग के इर्द- गिर्द घूमती है जो जिंदगी और प्यार को अपने- अपने तरीके से देखते हैं. शुरुआत में दोनों के बीच नोकझोंक और गलतफहमियां होती है, लेकिन धीरे- धीरे यही तकरार प्यार में बदलने लगती है. फिल्म को इस जनरेशन के प्यार को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है. फिल्म की कहानी में इमोशन के साथ -साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिली है. कुल मिलाकर फिल्म में दोस्ती प्यार और रिश्तों के सच्चाई को दिखाई गई है. अब सबकी नजरें आने वाली वीकेंड में है और अगली हफ्ते की कमाई पर टीकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










