They Call Him OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ ओपनिंग पर पास या फेल? रिपोर्ट्स ने किया खुलासा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Sep 2025 12:57 PM
दे कॉल हिम ओजी कलेक्शन डे 1, फोटो- इंस्टाग्राम
They Call Him OG Box Office Collection Day 1: पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की. जानिए डे 1 कलेक्शन, एडवांस बुकिंग रिपोर्ट और फिल्म की कहानी विस्तार से.
They Call Him OG Box Office Collection Day 1: तेलुगु सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ (They Call Him OG) 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था.
ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद दर्शक बड़ी संख्या में थिएटर्स पहुंच रहे हैं. इसका सबूत फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दुनियाभर में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन दर्ज कर दे दिया था. अब सबकी नजरें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हुई है. ऐसे में आइए आपको पूरी रिपोर्ट बताते हैं.
दे कॉल हिम ओजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

दे कॉल हिम ओजी में पवन कल्याण के साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रिया रेड्डी और प्रकाश राज जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं. बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग साइट Sacnilk के अनुसार, रिलीज डे पर सुबह 12 बजे तक फिल्म ने भारत में ही लगभग 13.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था. यह आंकड़े शुरुआती हैं और दिन खत्म होने तक इसमें बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अपने पहले दिन ही शानदार रिकॉर्ड कायम कर सकती है.
फिल्म को मिला जबरदस्त रिव्यू
OG is ORIGINAL GIANT BLOCKBUSTER.
— Nani (@NameisNani) September 24, 2025
Don’t let anyone tell you otherwise. @PawanKalyan sir @Sujeethsign @MusicThaman what fun watching you all three unleash. @priyankaamohan @NavinNooli @DVVMovies @IamKalyanDasari big congratulations.
फिल्म को लेकर सितारों से भी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है. दरअसल, साउथ स्टार नानी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, “ओजी एक असली ब्लॉकबस्टर है. किसी को भी इसके अलावा कुछ कहने का मौका मत दीजिए.”
फिल्म की कहानी
सुजीत की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक दमदार गैंगस्टर ड्रामा है. कहानी ओजस गंभीरा (पवन कल्याण) नाम के गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो 10 साल तक गायब रहने के बाद मुंबई लौटता है. उसका मकसद है, एक और खतरनाक अपराधी ओमी भाऊ (इमरान हाशमी) का खात्मा करना. इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










