Haiwaan Movie: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ में हुई साउथ सुपरस्टार की एंट्री, डायरेक्टर प्रियदर्शन ने किया कंफर्म

हैवान फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम
Haiwaan Movie: प्रियदर्शन की फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान संग मोहनलाल की एंट्री कंफर्म हो चुकी है. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और रिलीज अपडेट.
Haiwaan Movie: मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन इन दिनों अपनी नई हिंदी फिल्म हैवान की तैयारी में लगे हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे. लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है. दरअसल, फिल्म में साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की एंट्री हो चुकी है. आइए इसकी पूरी अपडेट देते हैं.
हैवान में मोहनलाल की एंट्री
प्रियदर्शन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कंफर्म किया कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी हैवान का हिस्सा होंगे. हालांकि, उन्होंने उनके किरदार को लेकर अभी खुलासा करने से इंकार किया. प्रियदर्शन ने साफ कहा कि उनके लिए हमेशा कहानी पहले आती है, उसके बाद कलाकार चुने जाते हैं.
प्रियदर्शन का फिल्ममेकिंग फंडा
निर्देशक ने कहा, “फिल्म बनाने के लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट होनी चाहिए. अगर आप एक्टर्स को ध्यान में रखकर फिल्म बनाएंगे तो कहानी कमजोर हो जाएगी. मेरा हमेशा मानना है कि पहले सही कहानी खोजो और फिर उसी हिसाब से सही कलाकार चुनो.”
‘हैवान’ की कहानी और रिलीज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम मूवी ओप्पम (2016) पर आधारित है. इसमें मोहनलाल कैमियो रोल करते नजर आएंगे. फिल्म में अक्षय और सैफ के साथ समुथिरकानी, सैयामी खेर, श्रेया पिलगांवकर, असरानी और ईनार हेराल्डसन भी अहम भूमिकाओं में होंगे.
फिल्म पहले ही सुर्खियों में आ चुकी है और उम्मीद की जा रही है कि हैवान 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़े: Jailer 2 Release: रजनीकांत ने ‘जेलर’ की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब थिएटर्स में आ सकती है फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










