The Conjuring: Last Rites Box Office Records: हॉरर ड्रामा ने रचा इतिहास, इन फिल्मों को पछाड़ बनी 2025 में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर

Updated:
विज्ञापन
The Conjuring: Last Rites Box Office Records

द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स रिकॉर्ड्स

The Conjuring: Last Rites Box Office Records: हॉलीवुड हॉरर फिल्म, द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. द कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की 9वीं और आखिरी फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए और इतिहास रच दिया है. वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन अभिनीत मूवी भारत में हॉरर शैली के लिए भी सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है.

विज्ञापन

The Conjuring: Last Rites Box Office Records: 5 सितंबर को कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई. जिसमें बागी 4, द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स और द बंगाल फाइल्स शामिल है. हालांकि हॉरर ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मार ली, क्योंकि इसने भारत में 17.5 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ यह फिल्म 2025 किसी भी हॉलीवुड रिलीज के लिए पहले दिन की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बन गई.

द नन के रिकॉर्ड को द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने किया चकनाचूर

माइकल चाव्स की ओर से निर्देशित, द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने पहले दिन भारत में 17 करोड़ रुपये की कमाई की और बागी 4, परम सुंदरी, द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. हॉरर ड्रामा ने द नन के रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर दिया. जिसने 7 सालों तक भारत में सबसे बड़ी हॉरर ओपनर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था. 2018 में, मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ शुरुआत की थी.

2025 में हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बनी द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स

भारत में 17.5 करोड़ के साथ, द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स ने 2025 में किसी भी हॉलीवुड फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन दर्ज किया. इसने टॉम क्रूज की मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग (16.5 करोड़ नेट) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया. इसने वर्ल्डवाइड 250 करोड़ की कमाई की है.

भारत में 2025 की टॉप हॉलीवुड ओपनर (नेट कलेक्शन):

  • द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स – 17.1 करोड़
  • मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग – 16.5 करोड़
  • जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ – 9.25 करोड़

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: हिट हुई टाइगर श्राफ की बागी 4, इन 28 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 से बॉलीवुड में डेब्यू करने पर फाइनली हरनाज संधू ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सपनों से लेकर बड़े पर्दे तक

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola