The Bhootnii Vs Raid 2: जाट से डर से भूतनी की रिलीज डेट बदली, अब अजय देवगन की रेड 2 संग होगी भिड़ंत

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :15 Apr 2025 1:30 PM
विज्ञापन
The Bhootnii Vs Raid 2

The Bhootnii Vs Raid 2

The Bhootnii Vs Raid 2: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर आम बात है. हाल ही में सनी देओल की जाट और अजीत कुमार की गुड बैड अग्ली एक साथ टकराई. दोनों ही मूवीज में जबरदस्त फाइट देखी गई. अब आने वाले दिनों में अजय देवगन की रेड 2 से संजय दत्त की भूतनी का क्लैश होने वाला है. जी हां मेकर्स ने हॉरर फिल्म की रिलीज डेट चेंज कर दी है.

विज्ञापन

The Bhootnii Vs Raid 2: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों की टक्कर दर्शकों को काफी मजेदार लगती है. जब भी मेकर्स फिल्म बनाते हैं, तो उन्हें उम्मीद होती है कि उनकी मूवी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करें. हाल ही में, जाट और गुड बैड अग्ली बॉक्स ऑफिस पर भिड़ी थीं. जिसमें अजीत कुमार की फिल्म ने बाजी मारी. अब अगला बड़ा टकराव भूतनी और रेड 2 के बीच है. टैलेंट के दो पावरहाउस संजय दत्त और अजय देवगन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने जा रहे हैं, क्योंकि दोनों फिल्में 1 मई को रिलीज होने वाली हैं.

भूतनी की रिलीज डेट हुई चेंज

संजय दत्त ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म द भूतनी की रिलीज डेट में बदलाव की घोषणा की, जिसमें मौनी रॉय भी हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. हालांकि, अब इसे 1 मई के लिए शेड्यूल किया गया है. उन्होंने लिखा, “इंसान मोहब्बत वाली डेट फिक्स कर सकता है, भूतनी के आने की नहीं… वो कब आएगी, कैसे आएगी, ये सिर्फ वही जानती है! लगा था 18 अप्रैल को आएगी लेकिन अब आ रही है 1 मई को, तैयार रहना!”

भूतनी की नई रिलीज डेट को लेकर क्या बोले फैंस

फैंस भूतनी की रिलीज डेट को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”संजय दत्त जाट से डर गए लगता है, इसलिए रिलीज डेट बदल लिया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”जाट से बचे, लेकिन रेड 2 की चंगुल में बुरे फंसे.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”रेड 2 और भूतनी का क्लैश देखना वाकई में मजेदार होगा.” भूतनी, अजय देवगन की रेड 2 से क्लैश करेगी. इस क्राइम थ्रिलर का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है. फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. रितेश देशमुख विलेन की भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Box Office Report: सिकंदर की औकात खुल गई, करोड़ों की उम्मीद पर पानी, कमाई सिमटी लाखों में, 16वें दिन का कलेक्शन जानें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola