Box Office Report: सिकंदर की औकात खुल गई, करोड़ों की उम्मीद पर पानी, कमाई सिमटी लाखों में, 16वें दिन का कलेक्शन जानें

Author :Divya Keshri
Published by :Divya Keshri
Updated at :14 Apr 2025 2:17 PM
विज्ञापन
salman khan movies got shelved

salman khan movies got shelved

Box Office Report: सलमान खान की फिल्म सिकंदर का हाल 16वें दिन भी नहीं सुधरा. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित फिल्म ने जैसा बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म किया, वैसी उम्मीद मेकर्स ने नहीं की थी. फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Box Office Report: एक्शन से भरपूर सिकंदर का जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला. सलमान खान की फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए, लेकिन फिल्म की गति बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है. एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित सिकंदर का हाल इतना बुरा होगा, किसी ने सोचा नहीं था. मेकर्स और सलमान को फिल्म से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. उनकी फिल्म को सनी देओल की फिल्म जाट ने कड़ी टक्कर दिया. अब 16वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.

16वें दिन सिकंदर ने लाखों में कमाई की

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिकंदर का बजट कथित तौर 200 करोड़ रुपये का है. 16वं दिन की कमाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. sacnilk के मुताबिक,16वें दिन मूवी ने 6 लाख रुपये की कमाई की. फिल्म की टोटल कमाई 109.16 करोड़ रुपये है. फिल्म का बजट भी सिकंदर निकाल नहीं पाएगी, ऐसा लगता है. ये अर्ली आंकड़े है, जो बदल सकते हैं. अगले हफ्ते सिकंदर का सामना फिल्म केसरी चैप्टर 2 से होने वाला है, जिसमें अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन हैं. जबकि फिल्म द भूतनी में संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह अहम किरदार में हैं.

हर दिन घटता गया सिकंदर का कलेक्शन

  • Sikandar Box Ofice Day 1: 26 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 2: 29 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 3: 19.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 4: 9.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 5: 6 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 6: 3.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 7: 4 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 8: 4.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 9: 1.75 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 10: 1.5 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 11: 1.35 करोड़
  • Sikandar Box Ofice Day 12: 7 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Day 13: 3 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Day 14: 4 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Day 15: 6 लाख रुपये
  • Sikandar Box Ofice Day 16: 6 लाख रुपये

नेट कलेक्शन- 109.16 करोड़ रुपये

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola