The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री ने द बंगाल फाइल्स को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- दर्द ने उनकी आत्मा को छू लिया
Published by : Ashish Lata Updated At : 05 Sep 2025 6:35 PM
विवेक अग्निहोत्री द बंगाल फाइल्स फोटो- इंस्टाग्राम
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर द बंगाल फाइल्स सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा है और इसे आंखें खोल देने वाली फिल्म बताया. अब डायरेक्टर ने मूवी की तारीफ की और बताया कि उन्होंने इसे दर्द के साथ बनाई है.
The Bengal Files: विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म द बंगाल फाइल्स आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. हालांकि एक्स पर नेटिजन्स मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे मास्टरपीस बता रहे हैं. अब फिल्म निर्माता ने बताया कि उन्होंने यह फिल्म “दर्द” के साथ बनाई है. उन्होंने थिएटर से एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें लोग “द बंगाल फाइल्स” देखते हुए हैरान दिख रहे थे.
द बंगाल फाइल्स को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने तोड़ी चुप्पी
विवेक अग्निहोत्री ने द बंगाल फाइल्स को लेकर एक्स पर लिखा, “मैंने यह फिल्म अपने दिल में दर्द लेकर बनाई है. सिनेमाघरों में लोगों को रोते देखकर, मुझे पता है कि उस दर्द ने उनकी आत्मा को छू लिया है. अब यह आपकी फिल्म है. इसे प्यार दें.” उन्होंने यह भी कहा कि सिनेमाघरों में द बंगाल फाइल्स दस्तक दे चुकी है, हालांकि यह पश्चिम बंगाल में रिलीज नहीं हुई है.
इधर एक्स पर नेटिजन्स भी द बंगाल फाइल्स को सिनेमाघरों में देख रहे हैं और अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ”#TheBengalFilesReview… यह फिल्म वाकई आंखें खोल देने वाली है… मैंने 1983 में पंजाब और कश्मीर में ही ऐसी घटनाओं के बारे में सुना था, इसलिए मुझे नहीं पता था कि पश्चिम बंगाल में भी ऐसा हुआ था. यह वाकई अद्भुत है. फिल्म भावुक कर देने वाला अनुभव है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”कुछ जख्म इतने गहरे होते हैं कि भर नहीं पाते… #दबंगालफाइल्स एक दिल दहला देने वाला सिनेमाई अनुभव है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”कुछ फिल्में मनोरंजन करती हैं, कुछ जानकारी देती हैं… लेकिन #दबंगालफाइल्स आपकी आत्मा को झकझोर देती है. यह आपको इतिहास के एक ऐसे अध्याय से रूबरू कराती है जो खामोशी में दफन है.”
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 को लेकर को-स्टार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










