Baaghi 4 को लेकर को-स्टार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Sep 2025 12:46 PM

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने 'बागी 4' को लेकर टाइगर श्रॉफ को दी शुभकामनाएं. Photo Source: Instagram

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बागी 4' आखिरकार आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इस बीच सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म के पुरे टीम को शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ आज (5 सितंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता थी और अब रिलीज के साथ ही थिएटर्स में बागी 4 का क्रेज देखने को मिल रहा है. अब फिल्म की रिलीज के मौके पर एक्टर अक्षय कुमार ने अपने को-स्टार टाइगर श्रॉफ और पूरी टीम को खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा है, ‘स्क्रीन पर आग लगा दो.’ आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा.

अक्षय कुमार ने ‘बागी 4’ की पूरी टीम को दी शुभकामनाएं

अक्षय ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “बागी 4 का शोर सुनाई दे रहा है. फुल ऑन एक्शन वाला हंगामा. मेरे दोस्त साजिद नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और सुनित मोरारजी को हार्दिक शुभकामनाएं. स्क्रीन पर आग लगा दो.”

मालूम हो कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ साथ में फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां 2’ में नजर आए थे. भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन टाइगर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस प्रोजेक्ट के दौरान उन्होंने अक्षय और टीम के साथ काम करके अच्छा अनुभव किया और कई दोस्त बनाए.

एक्शन और वॉयलेंस से भरपूर

‘बागी 4’ बागी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है. इसमें टाइगर श्रॉफ के साथ संजय दत्त, हरनाज कौर संधू, सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े और सौरभ सचदेवा अहम भूमिकाओं में नज़र आ रहे हैं. फिल्म दमदार एक्शन सीक्वेंसेस और वॉयलेंस से भरपूर है, जिसके चलते सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दिया है. फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है.

यह भी पढ़े: Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 1: टाइगर श्रॉफ या और मिथुन चक्रवर्ती? ओपनिंग डे पर किसकी जीत और किसे मिलेगी मात, जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola