Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 1: टाइगर श्रॉफ या और मिथुन चक्रवर्ती? ओपनिंग डे पर किसकी जीत और किसे मिलेगी मात, जानें ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

Edited by Sheetal Choubey
Updated:
विज्ञापन

‘बागी 4’ वर्सेज ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 1: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने एडवांस बुकिंग में जबरदस्त शुरुआत की, जबकि विवेक अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. जानिए ओपनिंग डे पर कौन मारेगा बाजी और किसे मिलेगी मात.

विज्ञापन

Baaghi 4 Vs The Bengal Files Box Office Day 1: टाइगर श्रॉफ कई फ्लॉप फिल्मों के बाद अब बड़े पर्दे पर ‘बागी 4’ के जरिए धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है और इसमें टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी नजर आ रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर विवेक अग्निहोत्री अपनी चर्चित फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

5 सितंबर को रिलीज हुई इन दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. एक तरफ ‘बागी 4’ मसाला एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों को आकर्षित कर रही है, तो दूसरी ओर ‘द बंगाल फाइल्स’ पॉलिटिकल ड्रामा लेकर आई है. ऐसे में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका पलड़ा भारी होगा, आइए ट्रेड एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

बागी 4 की एडवांस बुकिंग

‘बागी 4’ की एडवांस बुकिंग शानदार रही है. फिल्म ने प्री-टिकट सेल में ही 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट (9-11 करोड़) ओपनिंग करने में सफल रहेगी.

द बंगाल फाइल्स की एडवांस बुकिंग

वहीं, ‘द बंगाल फाइल्स’ की एडवांस बुकिंग काफी कम रही. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की अभी तक सिर्फ 6340 टिकटें बिकीं और एडवांस बुकिंग से 18.41 लाख रुपये की कमाई हुई. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन 2 से 3 करोड़ रुपये तक ही कलेक्शन कर पाएगी.

ओपनिंग डे कलेक्शन पर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय

ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन का कहना है कि “बागी 4 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ‘द बंगाल फाइल्स’ से बेहतर उम्मीदें थीं पर फिल्म के शोज कम हैं इसके चलते मामला थाेड़ा ठंडा है. टाइगर की फिल्म के बाद हॉलीवुड की फिल्म ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. उम्मीद है ‘बागी 4’ डबल डिजिट में कमाई करेगी. बाकी यह पहली बार है कि एक साथ तीन ए सर्टिफिकेट फिल्में रिलीज होंगी, तो देखना मजेदार होगा कि कौन सी कमाई करती है.”

वहीं, तरण आदर्श ने कहा, “एडवांस बुकिंग में ‘बागी 4’ आगे रही है. बाकी दोनों ही फिल्म को लेकर माहौल गर्म है. जहां ‘बागी 4’ मसाला फिल्म है, वहीं ‘द बंगाल फाइल्स’ विवादों में घिरी है. पहले दिन ‘बागी 4’ से डबल डिजिट की उम्मीद की जा सकती है. ‘द बंगाल फाइल्स’ छोटे पैमाने पर रिलीज हो रही है, ऐसे में उससे ज्यादा कमाई की उम्मीद नहीं.”

फर्स्ट डे प्रेडिक्शन

यह भी पढ़े: Param Sundari Box Office Records: परम सुंदरी ने ने सुस्त कमाई के साथ बनाया रिकॉर्ड, तोड़ डाला इस मूवी का लाइफटाइम कलेक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola