The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, विदेशों में मिला ऐसा रिस्पांस

द बंगाल फाइल्स का 12वें दिन का कलेक्शन फोटो- इंस्टाग्राम
The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की ओर से निर्देशित और मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी स्टारर द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 से टक्कर होने वाली है. अब राजनीतिक थ्रिलर का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है.
The Bengal Files First Review: विवेक अग्निहोत्री की लेटेस्ट राजनीतिक थ्रिलर द बंगाल फाइल्स 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 1946 के बंगाल की अशांत घटनाओं को नाटकीय रूप से प्रस्तुत करती है. मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर और नमोशी चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी इस मूवी को विदेशों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. आइये जानते हैं फर्स्ट रिव्यू में इसके लिए क्या कहा गया.
द बंगाल फाइल्स का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, जानें क्या कहा
पत्रकार अवतन कुमार ने फिल्म की जमकर तारीफ की और फर्स्ट रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “@vivekagnihotri की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ वास्तविक घटनाओं का एक बेहद बारीकी से तैयार किया गया सिनेमाई चित्रण है. यह नोआखली हिंदू नरसंहार सहित 1946 के राजनीतिक उथल-पुथल को जीवंत रूप से प्रस्तुत करती है.
द बंगाल फाइल्स देखकर क्या बोली ऑडियंस
द बंगाल फाइल्स देखकर टैम्पा के ऑडियंस ने कहा, “द बंगाल फाइल्स, जेनरेशन जेड और 15 से 30 साल के बीच के हर भारतीय के लिए जरूर देखने लायक है. हिंदू नरसंहार की अनकही सच्ची कहानी जानें.” एक क्रिटिक ने बताया, “यह फिल्म जरूर देखें, इसे अपने युवा बच्चों को दिखाएं. बंगाल फाइल्स पूर्वी भारत में भुला दिए गए हिंदू नरसंहार का एक तीखा और दिल दहला देने वाला चित्रण है. यह सदियों से चले आ रहे बेरहम उत्पीड़न को उजागर करती है.” विवेक अग्निहोत्री की ओर से सोशल मीडिया पर हुए स्क्रीनिंग के क्लिप वायरल हो गए हैं.
विवेक ने ममता बनर्जी से की ये अपील
हाल ही में, विवेक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से राज्य में अपनी फिल्म पर प्रतिबंध न लगाने की अपील की. उन्होंने कहा, “यह बहुत जरूरी है कि मैं यह फिल्म बनाऊं, युवा पीढ़ी को जागरूक करूं, उन्हें ज्ञान दूं. जिससे पूरे समुदाय को एक पीढ़ीगत आघात को व्यक्त करने का अवसर मिले.”
यह भी पढ़ें- Coolie को लेकर हुई आलोचना पर डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीदों पर बेस्ड कहानियां नहीं लिख सकता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










