Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: आयुष्मान खुराना या हर्षवर्धन राणे, एडवांस बुकिंग में थामा- एक दीवाने की दीवानियत में से किसने मारी बाजी?

एडवांस बुकिंग में थामा- एक दीवाने की दीवानियत में से किसने मारी बाजी, फोटो- इंस्टाग्राम
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: 21 अक्टूबर को ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के बीच तगड़ा क्लैश बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिलेगा. फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और अभी तक कौन आगे है, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat: मैडॉक फिल्म्स की सुपरनैचुरल फिल्म ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ इस दीवाली 21 अक्टूबर को रिलीज हो रही है. बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा. फिल्म की की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. ‘थामा’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना हैं. जबकि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ में हर्षवर्धन राणे के अलावा सोनम बाजवा है. चलिए आपको बताते हैं कि एडवांस बुकिंग में किसने बाजी मारी.
‘थामा’ पहले दिन कितनी कमाई करेगी?
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 10424 शोज में 59477 टिकट बेच डाले है और अबतक 1.68 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ब्लॉक सीट्स से फिल्म ने 5.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकि ये कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है. ट्रेंड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म 15-20 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन कर सकती है.

एक दीवाने की दीवानियत की एडवांस बुकिंग
सैकनिल्क के अनुसार, एक दीवाने की दीवानियत ने अब तक भारत में सिर्फ 54.61 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. ब्लॉक सीट्स को मिलाकर मूवी ने फिलहाल 1.54 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. ये नंबर्स अभी और बढ़ेंगे क्योंकि मूवी के रिलीज होने में अभी वक्त है.

एडवांस बुकिंग में किसने मारी बाजी?
एडवांस बुकिंग में रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना की फिल्म ने बाजी मार ली है. थामा ने अब तक 5.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि एक दीवाने की दीवानियत ने एडवांस बुकिंग में सिर्फ 1.52 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.
हर्षवर्धन राणे की पिछली रिलीज कौन सी थी?
दरअसल, हर्षवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. दोबारा रिलीज होने पर फिल्म को दर्शकों से खास कर युवाओं से खूब प्यार मिला. एक्टर की आने वाली फिल्म सिला है, जिसका पोस्टर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










