Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari X Review: वरुण धवण की फिल्म देख नेटिजन्स ने दिया ऐसा रिएक्शन, जानें हिट हुई या फेल, पढ़ें रिव्यू

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Oct 2025 8:18 AM

विज्ञापन

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी रिव्यू

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari X Review: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. दिल्ली की बैकग्राउंड पर आधारित इस लव स्टोरी में वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ मुख्य भूमिकाओं में हैं. क्रिटिक्स मूवी को अच्छे रिव्यू दे रहे हैं. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स ने इसे कैसा रिव्यू दिया.

विज्ञापन

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari X Review: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की. इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा ​​और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. शशांक खेतान की ओर से निर्देशित इस फिल्म को कंतारा चैप्टर 1 से कड़ी टक्कर मिल रही है. इसमें दर्शकों को प्यार और रिश्तों की खूबसूरत लव स्टोरी देखने को मिलेगी. आइये जानते हैं एक्स पर नेटिजन्स मूवी देखकर क्या रिएक्शन दे रहे हैं.

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का एक्स रिव्यू आया सामने

सोशल मीडिया पर नेटिजन्स को वरुण धवण की क़ॉमेडी काफी पसंद आ रही है. साथ ही जान्हवी कपूर संग उनकी केमिस्ट्री को भी अच्छे रिव्यू मिले. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘’#SunnySankariKiTulsiKumariReview 4 स्टार.. एक जबरदस्त मनोरंजक फिल्म… आकर्षक कहानी, बेहतरीन कॉमेडी और बेहतरीन अभिनय… #VarunDhawan कॉमेडी में कमाल हैं, #JanhviKapoor प्यारी लग रही हैं, #SanyaMalhotra और #RohitSaraf कमाल के हैं.’’

फिल्म को फैंस ने बताया जबरदस्त

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का रिव्यू करते हुए दूसरे यूजर ने लिखा, ‘’#सनीसंस्कारकीतुलसीकुमारी एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें बेहतरीन कहानी, इमोशनल पल, बेहतरीन स्टोरी और भरपूर हास्य का मिश्रण है. #वरुणधवन एक बॉस की तरह आगे बढ़ गए हैं और #जान्हवीकपूर, #सान्या और #रोहित भी.’’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘’बेहद मनोरंजक…#सनीसंस्कारीकीतुलसीकुमारी कहानी इस बारे में है कि कैसे सनी और तुलसी अपने प्यार को वापस पाने की चाह में, अपनी एक्स लवर के बीच की शादी तोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसमें वे अनजाने में एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं और यही फ़िल्म का मूल है. जबरदस्त है मस्ट वॉच.’’ फिल्म के एक सीन में वरुण धवन बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान की नकल करते हैं,  इसे कई सिनेमा लवर ने पसंद किया.

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 Box Office Collection: पास या फेल? 14वें दिन ‘जॉली एलएलबी 3’ 100 करोड़ पार, जानें कितना पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola