Jolly LLB 3 Box Office Collection: पास या फेल? 14वें दिन 'जॉली एलएलबी 3' 100 करोड़ पार, जानें कितना पहुंचा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 02 Oct 2025 12:34 PM

विज्ञापन

जॉली एलएलबी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट, फोटो- इंस्टाग्राम

Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ने 14 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. देखें डे वाइज कलेक्शन और वर्ल्डवाइड कमाई का पूरा रिपोर्ट.

विज्ञापन

Jolly LLB 3 Box Office Collection: बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी. 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह कोर्टरूम ड्रामा दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिले, जिसकी वजह से पहले हफ्ते में इसने डबल डिजिट में ताबड़तोड़ कमाई की. हालांकि, दूसरे हफ्ते में कलेक्शन थोड़ा गिरा है और अब फिल्म सिंगल डिजिट पर सिमट गई है.

इसके बावजूद, जॉली एलएलबी 3 ने 14 दिनों में भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 150 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ऐसे में आइए रिलीज के 14 दिनों के बॉक्स कलेक्शन पर नजर डालते हैं.

जॉली एलएलबी 3 के 14 दिनों का कलेक्शन रिपोर्ट

Sacnilk report

Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक लगभग 0.27 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही इसका नेट कलेक्शन 101.12 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. शाम के आंकड़े जुड़ने के बाद फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है.

हालांकि, अब फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है. 2 अक्टूबर यानी आज रिलीज हुई कंतारा: चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के साथ-साथ पहले से थिएटर में लगी पवन कल्याण की ओजी ने इसकी नाम के दम कर दिया है.

‘जॉली एलएलबी 3’ का डे वाइज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1- 12.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2- 20 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 3- 21 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 4- 5.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 5- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 6- 4.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 7- 4 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 8- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 9- 6.5 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10- 6.25 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11- 3 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 12- 3.75 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 13- 3.85 करोड़ रुपये
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 14- 0.27 करोड़ रुपये (Early Reports)

नेट कलेक्शन- 101.12 करोड़ रुपये

यह भी पढ़े: Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Review: केआरके ने किया वरुण-जान्हवी की फिल्म का जबरदस्त रिव्यू, दिए इतने स्टार्स कहा- एंटरटेनमेंट पैकेज

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola