Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: वरुण-जान्हवी की फिल्म 5वें दिन हिट हुई या फुस्स? कलेक्शन ने सबको किया हैरान
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी, फोटो- इंस्टाग्राम
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का बॉक्स ऑफिस पर हाल कुछ खास नहीं है. वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म का क्लैश कांतारा चैप्टर 1 से हुआ. चलिए 5वें दिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कितनी कमाई कर ली.
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5: वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हाल बॉक्स ऑफिस पर कुछ ठीक नहीं है. कांतारा चैप्टर 1 के सामने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी लापता सी हो गई है. जहां ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने अभी तक 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्श कर लिया, दूसरी तरफ वरुण की फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को भी छू नहीं पाई . चलिए आपको 5वें दिन की कमाई के बारे में बताते है.
डे 5 में सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने कितना कलेक्शन किया?
Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने भारत में 5वें दिन करीब 0.12 करोड़ रुपये कमाए. ये सुबह के नंबर्स है. शाम में नंबर्स अपडेट हो जाएंगे. कुल कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 30.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जबकि पांच दिनों में कांतारा चैप्टर 1 ने अबतक 225.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया.
जानें डे वाइज कलेक्शन मूवी का
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 1- 9.25 करोड़ रुपये
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 2- 5.5 करोड़ रुपये
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 3- 7.5 करोड़ रुपये
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 4- 0.28 करोड़ रुपये
- Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Day 5- 7.75 करोड़ रुपये
Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Total Collection- 30.12 करोड़ रुपये
कांतारा चैप्टर 1 ने सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का हाल किया बेहाल
- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 1: 61.85 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 2: 46 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 3: 3.85 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 4: 61 करोड़ रुपये
- Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 5: 1.87 करोड़ रुपये
Kantara Chapter 1 Total Collection- 225.62 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










