जमशेदपुर के यश ने किया कमाल, सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के लिए बनाया स्कीम सेतु एप

यशवर्द्धन को भारत 2.0 कॉन्क्लेव में यंग एआइ चेंजमेकर अवार्ड 2026 से नवाजा गया
Jamshedpur News : जमशेदपुर के 17 वर्षीय छात्र यशवर्द्धन शर्मा ने एआई की दुनिया में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. सरायकेला-खरसावां प्रशासन के लिए ‘स्कीम सेतु’ ऐप बनाया और हजारों लोगों को एआई ट्रेनिंग दी. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
जमशेदपुर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
Jamshedpur News : उम्र महज 17 साल और 12वीं का छात्र, लेकिन उसकी उपलब्धियां किसी मंझे हुए वैज्ञानिक से कम नहीं हैं. हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित सेंट जॉन्स स्कूल के छात्र यशवर्द्धन शर्मा की, जिन्होंने एआइ की दुनिया में अपनी अनूठी पहचान बनाई है. न्यूरॉन भारत पहल के तहत अब तक वे देश भर के 6,000 से अधिक विद्यार्थियों और लोगों को एआइ की मुफ्त ट्रेनिंग दे चुके हैं. इसमें झारखंड के पलामू इंजीनियरिंग कॉलेज से लेकर ओडिशा और मुंबई तक में लोग शामिल हैं.
‘स्कीम सेतु’ ऐप से योजनाओं की जानकारी
यशवर्द्धन सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि एआइ के व्यावहारिक उपयोग पर काम कर रहे हैं. उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन के लिए स्कीम सेतु एप बनाया है. इस एक एप के जरिए जिले के लोग अब एक क्लिक में जान सकते हैं कि सरकार की कौन सी योजना उनके लिए है और उसका लाभ कैसे उठाए.
मुंबई में किरण बेदी ने किया सम्मानित
एआइ के क्षेत्र में यशवर्द्धन के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें हाल ही में 31 मई को मुंबई में आयोजित भारत 2.0 कॉन्क्लेव में यंग एआइ चेंजमेकर अवार्ड 2026 से नवाजा गया. यश के लिए यह पल और भी यादगार रहा क्योंकि उन्हें यह पुरस्कार देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी के हाथों मिला.
एआइ एप ‘लूटलिंक’ की लांचिंग की है तैयारी
यश फिलहाल अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लूटलिंक पर काम कर रहे हैं, जिसे सितंबर के अंत तक लांच करने की तैयारी है. यह एआइ-आधारित एप पूरी तरह लोकल मार्केट पर केंद्रित होगा. यश का लक्ष्य है कि छोटे किराना स्टोर और गली-मुहल्ले के दुकानदारों को भी एआइ की शक्ति से जोड़ा जाए, जिससे वे ऑनलाइन दिग्गजों का मुकाबला कर सकें. यश की इस प्रतिभा से स्कूल की प्रिंसिपल आशु तिवारी और अन्य लोगों में काफी उत्साह है.
ये भी पढ़ें– वोटर लिस्ट सुधार: JMM ने चुनाव आयोग से की घर-घर गणना के वक्त ही दस्तावेज लेने की मांग, बताई ये वजह
ये भी पढ़ें– Ramgarh: उत्तरी छोटानागपुर पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, ओवरऑल चैंपियन बना रामगढ़ जिला बल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










