सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सनी देओल की 9 फिल्में, जिनसे हिला डाला बॉक्स ऑफिस, खूब छापे नोट
sunny deol highest grossing movies
सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाट को लेकर लाइमलाइट में है. इस बीच आपको आज उनकी उन 10 फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे.
बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘बेताब’ से किया था. उन्होंने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और ये सुपरहिट हुई थी. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी, जिसमें ‘घायल’, ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘दामिनी’ और ‘बॉर्डर’ शामिल हैं. उनका पॉपुलर डायलॉग ‘तारीख पे तारीख’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है, और जिंदाबाद रहेगा’ आज भी दर्शकों को याद है. उन्होंने एक्शन, रोमांटिक फिल्मों से लेकर देशभक्ति वाली भी मूवीज की है. चलिए आपको बताते हैं उनकी टॉप 9 फिल्मों के बारे में जिसने सबसे ज्यादा कमाई की.
सनी देओल की टॉप 9 फिल्में, जिसने की सबसे ज्यादा कमाई की
गदर 2- 525.7 करोड़ (भारत में) और 686 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
यमला पागल दीवाना- 55.12 करोड़ (भारत में ) और 88.55 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
बॉर्डर- 39.3 करोड़ (भारत में) 64.98 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
यमला पगला दीवाना 2- 33.97 (भारत में) 48.4 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
सिंह साहब द ग्रेट- 26.44 (भारत में) 38 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
द हीरो लव स्टोरी ऑफ स्पाई- 26.05 करोड़ (भारत में) 44.04 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
अपने- 21.92 करोड़ (भारत में) 38.81 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
इंडियन- 24.09 करोड़ (भारत में) 41.7 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
जिद्दी- 18.25 करोड़ (भारत में) 32.35 करोड़ (वर्ल्डवाइड)
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
फिल्म जाट कब होगी रिलीज?
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म जाट है, जो 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी. फिल्म का टीजर आ चुका है, जिसमें सनी दमदार अंदाज में नजर आए थे. इस मूवी में सनी के साथ रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह और रेजिना कैसंड्रा ने काम किया है. इसके अलावा एक्टर ‘बॉर्डर 2’को भी लेकर चर्चा में है. सनी ने कुछ समय पहले सेट से फोटो शेयर की थी, जिसमें वह वरुण धवन के साथ नजर आए थे. ये फिल्म साल 1997 में आई बॉर्डर की सीक्वल है, जिसे जेपी दत्ता ने निर्देशित किया था. मूवी में अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार में दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










