हैदराबाद में रश्मिका-विजय का ग्रैंड रिसेप्शन, फिल्मी सितारों ने बढ़ाई रौनक

Updated:
विज्ञापन
Rashmika mandanna Vijay Devrakonda Reception

Rashmika mandanna Vijay Devrakonda Reception

Rashmika-Vijay Reception: राजस्थान के उदयपुर शहर में शादी के बाद टॉलीवुड के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन दिया. लाल साड़ी में सजी रश्मिका और ट्रेडिशनल अंदाज में विजय की जोड़ी ने इस खास शाम में सबका ध्यान खींच लिया है.

विज्ञापन

Rashmika-Vijay Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियली शादी के बंधन में बंध चुके हैं. 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में शादी करने के बाद कपल ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन रखा. इस मौके पर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई खास मेहमान भी शामिल हुए और न्यूली वेड जोड़े को शुभकामनाएं दीं.

हैदराबाद में सजी खुशियों की शाम

रिसेप्शन पार्टी के इस खास मौके पर अल्लू अर्जून, राम चरण, नागाजुर्न जैसे टॉलीवुड सितारे स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे. वहीं बॉलीवुड से करण जौहर और कृति सेनन, मृणाल ठाकुर इस जश्न का हिस्सा बने. जैसे ही रश्मिका और विजय ने साथ में एंट्री की, वहां मौजूद मेहमानों की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. कपल ने मुस्कुराते हुए सभी का स्वागत किया और मेहमानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं रश्मिका

रिसेप्शन के लिए रश्मिका मंदाना ने लाल रंग की सिल्क पारंपरिक साड़ी चुनी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. हल्के मेकअप, बन हेयरस्टाइल, गोल्ड ज्वेलरी और माथे पर हल्का सा सिंदूर ने उनके लुक को और खास बना दिया. वहीं विजय देवरकोंडा भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिखाई दिए. विजय ने सफेद कुर्ता और धोती पहनी थी और कंधे पर दुपट्टा रखा था. उनका लुक सिंपल लेकिन रश्मिका के साथ खूब जंच रहा था और दोनों की जोड़ी काफी आकर्षक लग रही थी.

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा
रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा

उदयपुर में हुई थी शाही अंदाज में शादी

इससे पहले 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में कपल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई थी. दोनों ने अपने शादी का टाईटल विरोश रखा था. शादी समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. लंबे समय से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा होती रही थी और जब शादी की खबर सामने आई तो फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ से ‘उस्ताद भगत सिंह’ तक, मार्च में साउथ सिनेमा करेगा बॉक्स ऑफिस पर राज

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola