बॉबी देओल ने ठुकराया रोल, फिर ऐसे 'हैवान' में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, प्रियदर्शन ने खोला राज

Updated:
विज्ञापन
अक्षय कुमार और हैवान फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार और हैवान फिल्म का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Priyadarshan On Akshay Kumar Haiwaan: प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि 'हैवान' में विलेन के रोल के लिए पहले बॉबी देओल, फिर अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी पर विचार हुआ था. जानिए कैसे अक्षय कुमार की एंट्री हुई.

विज्ञापन

Priyadarshan On Akshay Kumar Haiwaan: हैवान में अक्षय कुमार नेगिटिव रोल में नजर आ रहे हैं. हालांकि इस रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद खिलाड़ी कुमार नहीं थे. डायरेक्टर प्रियदर्शन ने खुलासा किया कि विलेन के किरदार के लिए सबसे पहले बॉबी देओल से संपर्क किया गया था. इसके बाद अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी के नाम पर भी चर्चा की गई थी. हालांकि लास्ट में एक अनएक्सपेक्टेड मोड़ आया और यह रोल अक्षय कुमार के खाते में चला गया.

Akshay Kumar Not First Choice for Haiwaan: हैवान के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे अक्षय कुमार

मिड-डे को दिए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने कहा, "जब मैंने सबसे पहले सैफ अली खान को फिल्म की कहानी सुनाई, तो उन्होंने मुझसे पूछा कि विलेन का किरदार कौन निभाएगा. तब जाकर बॉबी देओल से बात की, लेकिन वह रोल से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे. इसके बाद मेरे दिमाग में अक्षय खन्ना का नाम आया और मैंने उन्हें कहानी सुनाने की इच्छा जताई. उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया था. मैंने सोचा था कि अगर उन्होंने भी मना कर दिया, तो फिर मैं सुनील शेट्टी से बात करूंगा."

View on Instagram

This Is How Akshay Kumar Makes Entry In Haiwaan: ऐसे हैवान फिल्म में अक्षय कुमार की हुई एंट्री

प्रियदर्शन ने आगे कहा, "अक्षय खन्ना से मिलने से पहले मैंने भूत बंगला की शूटिंग के दौरान कैजुअली अक्षय कुमार को इस फिल्म के बारे में बताया. जब मैंने उन्हें पूरी कहानी सुनाई, तो उन्होंने तुरंत कहा, 'ये फिल्म मैं क्यों नहीं कर सकता?'" डायरेक्टर ने माना कि अक्षय को यह किरदार बहुत पसंद आया. उन्होंने यह भी कहा कि हैवान की शूटिंग के दौरान सैफ ने भी मुझसे कहा, 'मेरे सामने यह रोल करके अक्षय ने मुझे सबसे बेहतरीन गिफ्ट दिया है.'

अक्षय कुमार की इमेज तोड़ना चाहते थे प्रियदर्शन

इसी इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने यह भी स्वीकार किया कि शुरुआत में उन्होंने अक्षय कुमार को विलेन के रोल के लिए इसलिए नहीं चुना था, क्योंकि पिछले कुछ समय से वह सिर्फ कॉमेडी मूवी में ही नजर आ रहे थे. हालांकि अक्षय की एक्साइटमेंट देखकर उन्हें यकीन हो गया कि इस रोल के लिए वही सबसे सही ऑप्शन है.

Haiwaan Is Not Comedy Film: 'हैवान' कॉमेडी फिल्म नहीं है, प्रियदर्शन ने किया साफ

कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर प्रियदर्शन ने साफ कर दिया है कि हैवान उनकी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाली है. उन्होंने कहा, "कई लोगों को लग रहा है कि हैवान एक कॉमेडी फिल्म है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. यह हंटर और हंटेड के बीच चलने वाले एक इंटेंस कैट-एंड-माउस गेम की कहानी है. करीब 16 साल बाद मैं एक्शन-थ्रिलर जॉनर में वापसी कर रहा हूं और यह मेरी अब तक की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में से एक है."

ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा... परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें: व्हाइट बीयर्ड लुक में नजर आए अक्षय कुमार, फैंस बोले- 'हैवान' का एक झलक


विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola