व्हाइट बीयर्ड लुक में नजर आए अक्षय कुमार, फैंस बोले- 'हैवान' का एक झलक
अक्षय कुमार, फोटो- ट्विटर
Akshay Kumar White Beard Look: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में अक्षय कुमार नए व्हाइट दाढ़ी वाले लुक में नजर आए. उनका बदला हुआ अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस ने उनके 'हैवान' से जोड़कर रिएक्शन दिए.
Akshay Kumar White Beard Look: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान स्पॉट किया गया. इस दौरान खिलाड़ी कुमार अपने बिल्कुल नए लुक में नजर आए, जिसने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
Akshay Kumar In White Beard Look: व्हाइट दाढ़ी वाले लुक में अक्षय कुमार
ऑफ-व्हाइट और बेज रंग के आउटफिट में पहुंचे अक्षय कुमार व्हाइट दाढ़ी और काले बालों वाले लुक में दिखाई दिए. स्टेडियम में मौजूद फैंस की नजरें उन्हीं पर टिक गईं. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्की को भड़े हुए व्हाइट दाढ़ी के साथ यूं नहीं देखा जाता है. एक यूजर ने लिखा, ''अक्षय सर भी आज के मैच भारत बनाम इंग्लैंड का आनंद ले रहे हैं... भाईसाब क्या बवाल लग रहा है.'' एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''हैवानियत का एक नजर सीधा स्टेडियम से.... भारत वर्सेज इंग्लैंड मैच देखते हुए अक्षय कुमार... #अक्षयकुमार #हैवान 11 सितंबर 2026 केवल सिनेमाघरों में.'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''क्या बात है... अक्की सर अच्छे लग रहे हैं... हैवान की एक झलक''
Akshay Kumar Look From Haiwaan: हैवान से सामने आया था अक्षय कुमार का लुक
अक्षय कुमार हैवान फिल्म में नजर आएंगे. 15 जुलाई को फिल्म का पोस्टर आउट हुआ था. इसमें अक्षय कुमार इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे. उनके चेहरे का ज्यादातर हिस्सा गहरे साए में छिपा हुआ है, जिससे उनका लुक रहस्यमयी बन जाता है. ब्लैक बीनी, घनी दाढ़ी, चेहरे पर गहरी शैडो और आंखों पर लिखा 'हैवान'. एक्टर के गंभीर एक्सप्रेशन किरदार के खतरनाक अंदाज की झलक देते हैं.
View on Instagram
कब रिलीज होगी हैवान
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी 'हैवान', साल 2016 की चर्चित मलयालम थ्रिलर 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है. फिल्म की स्क्रिप्ट रोहन शंकर और अभिलाष नायर ने मिलकर लिखी है, जबकि इसका म्यूजिक प्रीतम ने तैयार किया है. 'हैवान' के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 17 साल बाद फिर एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे. इससे पहले दोनों ने 'टशन' (2008) में स्क्रीन शेयर की थी. वहीं, 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी', 'ये दिल्लगी', 'कीमत' और 'आरजू' जैसी फिल्मों में भी उनकी जोड़ी दर्शकों को देखने को मिल चुकी है. मूवी 11 सितंबर को रिलीज होगी.
ये भी पढ़ें: Vivek Oberoi के डूबते करियर में तिनके का सहारा बने अक्षय कुमार, एक्टर बोले- उन्होंने अपने शोज तक मुझे दे दिए
ये भी पढ़ें: हेरा फेरी 3 जरूर करूंगा... परेश रावल का ऐलान, अक्षय कुमार के 25 करोड़ वाले लीगल नोटिस पर भी तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए