आज भी सलीम खान को डैड नहीं बुला पाते दामाद आयुष शर्मा, बोले- हिम्मत नहीं है
क्यों आज भी सलीम खान को डैड नहीं बुला पाते आयुष शर्मा? फोटो, इंस्टाग्राम
एक्टर आयुष शर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया की वो आज भी अपने ससुर सलीम खान की बहुत रिस्पेक्ट करते है और इसी के कारण उन्हें ‘डैड’ नहीं बुला पाते.
Aayush Sharma on Salim Khan: लवयात्री एक्टर आयुष शर्मा ने हाल ही में लल्लनटॉप को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया की वो आज भी अपने डैड सलीम खान को डैड नहीं बोल पाते. उन्होंने उस इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुल कर बात की.
Aayush Sharma on Dad Salim Khan: क्यों नहीं बुला पाते पत्नी अर्पिता के पिता को डैड
आयुष ने अर्पिता के परिवार के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह सलमान खान को सभी की तरह "भाई" कहते हैं, लेकिन आज तक सलीम खान को "डैड" नहीं कह पाए. आयुष ने कहा, "उनके साथ मेरा रिश्ता अलग है. मैं उनका इतना सम्मान करता हूं कि उन्हें हमेशा 'सलीम साहब' ही कहता हूं."
उन्होंने आगे कहा, "सलीम साहब एक महान शख्सियत हैं. ज्यादातर समय वह बात करते हैं और मैं सिर्फ सुनता या उनके बोलने के बाद जवाब देता हूं. मैं 'दीवार', 'शोले' और 'जंजीर' जैसी फिल्मों का बहुत बड़ा फैन हूं. उनके प्रति मेरे मन में हमेशा गहरा सम्मान रहा है.
Aayush on Trolling and His Relation With Wife Arpita Khan: ट्रॉल्लिंग और अर्पिता के साथ शादी के बारे में की खुलकर बात
आयुष शर्मा ने 2014 में जब सलमान खान की बहन अर्पिता खान से शादी की थी, तो कई लोगों को लगता था कि उन्होंने सलमान खान से रिश्तेदारी बॉलीवुड में एंट्री के लिए बनाया.
लल्लनटॉप से बात करते हुए आयुष ने कहा, "शुरुआत में, अर्पिता से शादी करने के पीछे मेरे इरादे को लेकर लोगों की बातें मुझे बुरी लगती थीं. उन्होंने बताया कि, शुरुआत में कई लोग कहते थे कि मैंने यह शादी किसी स्वार्थ के लिए की है. लेकिन अब मुझे ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
उन्होंने बताया कि उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं. उनका 10 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है. इन वर्षों में उन्होंने सिर्फ तीन फिल्में की हैं और कोई भी बड़ी हिट नहीं रही. उनका मानना है कि उनके करियर और परिवार का आपस में कोई संबंध नहीं है.
आयुष ने आगे कहा कि ऐसी बातों पर प्रतिक्रिया देना अपनी शादी का अपमान करने जैसा होगा, और उन्हें अपने रिश्ते के बारे में किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By आशा कुमारी
आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.
आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.
शिक्षा (Education)
झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.
पत्रकारिता की शुरुआत
आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









