ओ रोमियो: 18वें दिन का कलेक्शन आया सामने, कितने करोड़ जोड़ पाई फिल्म?

O Romeo Box Office Collection Day 18: शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन पहले सोमवार के बाद कमाई में गिरावट आ गई. 18वें दिन फिल्म ने लाख में कमाई की.
O Romeo Box Office Collection Day 18: शाहिद कपूर के फैंस को फिल्म ‘ओ रोमियो’ से काफी उम्मीदें थीं. दर्शकों को लगा था कि यह फिल्म उन्हें एक बार फिर अपने पुराने दमदार अंदाज में देखने का मौका देगी. साथ ही विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की हिट जोड़ी से भी लोगों को बड़ी उम्मीद थी. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वह कमाल नहीं दिखा सकी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. 18वें दिन तो मूवी ने मामूली कमाई की.
18वें दिन की कमाई
फिल्म ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के पहले तीन दिनों में अच्छी शुरुआत की थी. शुरुआती वीकेंड पर टिकट खिड़की पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार को कमाई में गिरावट आ गई. इसके बाद फिल्म दोबारा रफ्तार नहीं पकड़ पाई. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 18वें दिन फिल्म ने करीब 0.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया. अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई 65.80 करोड़ रुपये हो चुकी है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 101.75 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (डे वाइज)
- ओ रोमियो दिन 1- 8.5 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 2- 12.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 3- 9 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 4- 4.75 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 5- 5.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 6- 3.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 7- 3.1 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 8- 2.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 9- 3.35 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 10- 3.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 11- 1.6 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 12- 1.65 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 13- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 14- 1.25 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 15- 1.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 16- 1.3 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 17- 1.15 करोड़ रुपये
- ओ रोमियो दिन 17- 0.65 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 65.8 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें- डांस, म्यूजिक-मस्ती से सजी रश्मिका-विजय की संगीत सेरेमनी, देवर संग जमकर नाचीं एक्ट्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










