डांस, म्यूजिक-मस्ती से सजी रश्मिका-विजय की संगीत सेरेमनी, देवर संग जमकर नाचीं एक्ट्रेस

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की संगीत नाइट हंसी, डांस और इमोशनल पलों से भरी रही. दोनों ने परिवार और दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की. कपल ने अपने चाहने वालों के लिए तसवीरें पोस्ट की.
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों ने 26 फरवरी को उदयपुर में शादी रचाई. इस खास मौके पर सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही मौजूद रहे. 4 मार्च को हैदराबाद में उनका रिसेप्शन रखा गया है. इसी बीच फैंस शादी की अन्य तस्वीरों के साथ हल्दी और संगीत सेरेमनी की झलकियों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब कपल ने अपनी संगीत नाइट की फोटोज फैंस के साथ शेयर कर दी हैं. इसके साथ ही दोनों ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं.
विजय देवरकोंडा ने पोस्ट की ये फोटोज
विजय देवरकोंडा ने संगीत सेरेमनी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा, हमारी संगीत नाइट. वह शाम हंसी से भरी थी, इतनी कि हंसते-हंसते आंखों में आंसू आ गए. इतना नाचे कि पैरों में दर्द होने लगा.
सबके प्यारे भाषण और सरप्राइज देखकर भावनाएं संभालना मुश्किल हो गया और आंखें नम हो गईं. वह एक बड़ी और खुशियों से भरी पार्टी थी, जिसमें हमारे अपने और प्यारे लोग शामिल थे.
रश्मिका मंदाना ने शेयर की ये फोटोज
रश्मिका मंदाना ने संगीत नाइट की फोटोज शेयर कर लिखा, यह रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और हमारे पूरी रात साथ नाचने से भरी हुई थी. सच में, यह हमारी जिंदगी की सबसे मजेदार रात थी! मैं और विज्जू एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे, लेकिन हमारे परिवार वालों ने भी हमें चौंका दिया. सबसे खास पल वह था जब हमने अपने परिवार को खुलकर और दिल से डांस करते देखा. उस रात मैं और विजय एक साथ नाचे, अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










