भारत ने खामेनेई की मौत पर जताया शोक, विक्रम मिस्री ने कंडोलेंस बुक पर किया साइन

Updated:
विज्ञापन

विक्रम मिसरी ने शोक संदेश पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए, फोटो एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khamenei Death: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर भारत ने शोक व्यक्त किया है. इजराइल और अमेरिकी हमले में खामेनेई और उनके पूरे परिवार की मौत हो गई. खामेनेई की मौत पर भारत में भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.

विज्ञापन

Khamenei Death: भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में ईरान के दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किया. उन्होंने ईरान के मारे गए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

खामेनेई की मौत पर उबल रहा कश्मीर

खामेनेई की मौत के बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. कश्मीर में आज भी मामला शांत नहीं हुआ है. कश्मीर में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन भी जनजीवन प्रभावित रहा.

उमर अब्दुल्ला ने लोगों से शांति की अपील की

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नागरिक समाज के प्रतिनिधियों और धार्मिक नेताओं के साथ बुधवार को बैठक की ताकि स्थिति को पुन: सामान्य किया जा सके. बैठक के बाद अब्दुल्ला ने लोगों से मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों में शोक और आक्रोश व्यक्त करते हुए शांति बनाए रखने की अपील की.

शनिवार तक स्कूल-कॉलेज बंद, इंटरनेट की गति कम

सरकार ने शनिवार तक शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया है और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी है. कश्मीर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही और उनके एकत्र होने पर प्रतिबंध जारी रहा. प्रदर्शनकारियों को एकत्र होने को रोकने के लिए शहर भर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के जवानों को तैनात किया गया था.

लाल चौक का घंटा घर प्रतिबंधित क्षेत्र बना

लाल चौक का घंटा घर प्रतिबंधित क्षेत्र बना हुआ है. अवरोधक लगाकर इस इलाके को सील कर दिया था. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद से कश्मीर में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप और इजराइलियों का खून बहाने पर आतुर हुआ अयातुल्ला, दिया ‘खूनी’ बयान

इजरायल ने ईरान पर दागीं 5000+ मिसाइलें, शिया मुल्क में 1000+ मौतें, और आंकड़ें दिल दहला देंगे

ईरान के विस्फोटक ड्रोन ने बढ़ा दी अमेरिका की टेंशन, जानें कैसे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola