ट्रंप और इजराइलियों का खून बहाने पर आतुर हुआ अयातुल्ला, दिया 'खूनी' बयान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Mar 2026 4:51 PM

विज्ञापन

अयातुल्ला ने दिया 'खूनी' संदेश, फोटो- पीटीआई

Iran Israel War: ईरान के सरकारी टीवी पर अयातुल्ला अब्दुल्ला जवादी अमोली की ओर से एक संदेश प्रसारित किया गया है. अपने संदेश में उन्होंने इजराइलियों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खून बहाने का आह्वान किया है. यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों का सामना कर रहा है.

विज्ञापन

Iran Israel War: ईरान के सरकारी टेलीविजन ने एक संदेश प्रसारित किया है. इस संदेश में अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नफरत छिपा है. संदेश अयातुल्ला अब्दुल्ला जवादी अमोली का है. जिसमें उन्होंने देश के लोगों से इजराइलियों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खूब बहाने की बात कर रहे हैं. अयातुल्ला ने यह संदेश ऐसे समय में जारी किया गया है जब ईरान इजराइल और अमेरिका के संयुक्त हवाई हमलों का सामना कर रहा है. साथ ही ईरान भी अमेरिकी ठिकानों और इजराइल समेत सऊदी अरब, यूएई, अजरबैजान और अन्य देशों पर हमला कर रहा है.

अयातुल्ला अमोली ने दिया संदेश

ईरान बीते छह दिनों से इजराइल और अमेरिका के साथ गंभीर टकराव की स्थिति में है. इजराइल और अमेरिका के हवाई हमले जारी हैं. पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है. इसी समय ईरानी सरकारी चैनल पर यह बयान प्रसारित किया गया है. अपने संबोधन में अमोली ने कहा कि ईरान एक कठिन और निर्णायक दौर से गुजर रहा है. उनके अनुसार देश और उसके समर्थकों को इस समय एकजुट रहने की जरूरत है.

बनाए रखनी है एकता और गठजोड़- अयातुल्ला अमोली

अयातुल्ला अमोली ने कहा “हम अब एक बड़ी परीक्षा के कगार पर हैं और हमें इस एकता और इस गठजोड़ को पूरी तरह बनाए रखने के लिए सतर्क रहना होगा.” उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा हालात में ईरान को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर मजबूती से खड़ा रहना चाहिए.

ट्रंप और इजराइलियों का खूना बहाने का संदेश

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित अयातुल्ला अमोली के संदेश में इजराइलियों और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का खून बहाए जाने की बात कही गई है. उन्होंने ‘यहूदीवादियों का खून बहाने, ट्रंप का खून बहाने’ का आह्वान किया है.

ईरान पर अमेरिका-इजराइल का हमला जारी

अमेरिका और इजराइल का ईरान के खिलाफ अभियान बीते पांच दिनों से जारी है. दोनों देशों ने हमलों में तेजी लाई है. 28 फरवरी से शुरू हुई इस लड़ाई में इजराइल ने बुधवार को तेहरान, कोम, पश्चिमी ईरान और इस्फहान प्रांत के कई इलाकों में हवाई हमले किए. इससे पहले श्रीलंका के पास ईरानी वॉरशिप IRIS Dena पर हमला कर उसे तबाह कर दिया था. हमले में 87 सैनिकों के मारे गए. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार अमेरिका-इजराइल के हमलों में अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच करीब एक लाख लोग तेहरान छोड़कर भाग चुके हैं.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola