60 करोड़ का घर, लग्जरी कारों का कलेक्शन, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन हैं श्रद्धा कपूर?

Updated:
विज्ञापन

Shraddha Kapoor Net Worth

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Shraddha Kapoor Net Worth: 60 करोड़ के आलीशान घर और लग्जरी कारों के साथ श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. फिल्मों की मोटी फीस, ब्रांड प्रमोशन और सोशल मीडिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के दम पर उनकी लाइफस्टाइल और करियर दोनों लगातार ऊंचाइयों पर हैं.

विज्ञापन

Shraddha Kapoor Net Worth: बॉलीवुड में खूबसूरती और टैलेंट का जब भी जिक्र होता है, श्रद्धा कपूर का नाम जरुर आता है. 39 साल की उम्र में भी वे न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि लग्जरी लाइफस्टाइल और ऐशो-आराम के लिए जानी जाती हैं. श्रद्धा कपूर सिर्फ बॉलीवुड की स्टार नहीं हैं, बल्कि एक स्मार्ट बिजनेसवुमन भी हैं, जिन्होंने अपने करियर और ब्रांड वैल्यू से साबित कर दिया है कि मेहनत, टैलेंट और समझदारी से कोई भी इंसान अपनी जगह सबसे ऊपर बना सकता है. उनकी लाइफस्टाइल और कमाई का अंदाज लगाने के लिए उनकी लग्जरी कारें, आलीशान घर और सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग ही काफी हैं. ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कितनी है उनकी नेट वर्थ.

विज्ञापन

28 फिल्मों का करियर और शानदार कमाई

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म तीन पत्ती से की थी. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई. असली पहचान उन्हें 2013 में आई आशिकी 2 से मिली, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद उन्होंने एक विलेन, बागी, छिछोरे, स्त्री जैसी हिट फिल्मों में काम किया.

आलीशान घर और लग्जरी कारें

श्रद्धा मुंबई के जुहू में अपने 60 करोड़ रुपये कीमत के घर में रहती हैं. घर की भव्यता और शानदार इंटीरियर्स उन्हें किसी महारानी जैसी जिंदगी जीने का अहसास देते हैं. इसके अलावा उनके पास लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है, जिसमें 4 करोड़ की लेम्बोर्गिनी हुराकन टेक्निका शामिल है. ये कारें उनके स्टाइल और शौक का बेहतरीन परिचय देती हैं.

कितनी है श्रद्धा कपूर की नेटवर्थ?

जीक्यू की वेबसाइट के अनुसार, इस एक्ट्रेस की नेट वर्थ लगभग 130 करोड़ रुपये आंकी जाती है. वह एक फिल्म के लिए करीब 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं, जबकि ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उन्हें लगभग 1.6 करोड़ रुपये मिलते हैं. उन्होंने कई बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ काम कर अपनी कमाई और लोकप्रियता दोनों को और मजबूत किया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं संगीता सोर्नालिंगम? जिन्होंने पति थलपति विजय पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola