सनी देओल-बॉबी देओल ने इस खास शख्स के लिए लिखा दिल छू लेने वाला, फोटो देख थम जाएंगी निगाहें

सनी ओर बॉबी देओल ने एक खास शख्स के लिए किया पोस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
बॉलीवुड स्टार सनी देओल इन दिनों बॉर्डर 2 और नितेश तिवारी की रामायण को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच उन्होंने मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर प्यारा पोस्ट लिखा. वहीं बॉबी देओल ने भी मां संग तस्वीर शेयर की. देओल ब्रदर्स का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक्टर बॉर्डर 2 और नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को लेकर सुर्खियों में है. इस बीच एक्टर ने अपनी मां प्रकाश कौर के जन्मदिन पर प्यारा सा पोस्ट लिखा है. साथ ही बॉबी देओल ने भी अपनी मां के लिए एक पोस्ट लिखा है और उनके साथ फोटो शेयर की है. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं.
सनी देओल और बॉबी ने अपनी मां के किया जन्मदिन विश
सनी देओल ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे ममा. लव यू. ये फोटो बहुत प्यारी है. दोनों के चेहरे पर एक स्माइल है. वहीं, बॉबी देओल ने अपनी मां के साथ दो फोटो पोस्ट की है. पहली फोटो में वह अपनी मां को हग किए हुए हैं. दूसरी फोटो में उन दोनों के साथ सनी भी नजर आ रहे हैं. फोटोज पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आपकी मां को भगवान अच्छी सेहत और खुशी दे. एक यूजर ने लिखा, हैप्पी बर्थडे आंटी. एक यूजर ने लिखा, धरम पाजी कहां है.
सनी देओल इन फिल्मों में आएंगे नजर
सनी देओल की झोली में इससमय कई प्रोजेक्ट्स हैं. आमिर खान की फिल्म लाहौर 1947 जिसमें उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी हैं. इसके अलावा बॉर्डर 2 में वह वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी के साथ काम कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 22 जनवरी 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके अलावा गदर 2 के डायरेक्टर गदर 3 भी लाने वाले हैं. हालांकि अभी तक फिल्म के कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
यह भी पढ़ें- Badshah Meets Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिले रैपर बादशाह और उनके भाई, जानें क्या-क्या बात हुई, VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










