Stree 2 Box Office Collection Day 7: 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानें हफ्ते भर में हुई कितनी कमाई
Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Aug 2024 9:26 AM
Stree 2
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'स्त्री 2' का जादू बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो चुके हैं और किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की, आपको हम बताते हैं.
Stree 2 Box Office Collection Day 7: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ बॉक्स ऑफिस पर धुआधांर कमाई कर रही है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित मूवी हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. ‘स्त्री 2’, ‘स्त्री’ का सीक्वल है, जो साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म हर दिन कमाल कर रही है और उम्मीद है कि ये जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. अभी सिर्फ सात दिन ही हुए है फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. चलिए आको बताते हैं अब तक की कितनी कमाई हुई है.
फिल्म ‘स्त्री 2’ में किस-किस कलाकारों ने काम किया है?
फिल्म ‘स्त्री 2’ श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना ने अहम किरदार निभाया है. इसमें अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने कैमियो रोल प्ले किया है.
फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?
Sacnilk.com के अनुसार, ‘स्त्री 2’ ने सातवें दिन 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अबतक टोटल कमाई मूवी ने करीब 275.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जल्द ही फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.
‘स्त्री 2’ ने किस दिन कितनी कमाई की?
‘स्त्री 2’ ने प्रीव्यू में 8.5 करोड़ रुपये, पहले दिन 51.8 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 31.4 करोड़, तीसरे दिन 43.85 करोड़ रुपये, चौथे दिन 55.9 करोड़, पांचवें दिन 38.1 करोड़, छठे दिन 25.8 और सातवें दिन 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया.
क्या ‘स्त्री 2’ ने फिल्म फाइटर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया?
‘स्त्री 2‘ ने फिल्म फाइटर के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है. ऋतिक रोशन-दीपिका पादुकोण स्टारर फाइटर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 254.83 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ‘स्त्री 2’ ने सिर्फ सात दिन में ही 275.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.
Also Read- Stree 2: करण जौहर ने फिल्म की मेगा ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले कुछ सालों से…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










