Stree 2 Box Office Collection: सरकटे के आतंक ने बॉक्स ऑफिस पर लायी सुनामी, 'गदर 2' का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी साल की बड़ी ओपनर
Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Aug 2024 8:27 AM
Stree 2
Stree 2 Box Office Collection Day 1: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म ने कई सुपरहिट मूवीज को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. आपको बताते हैं पहले दिन की कमाई.
Stree 2 Box Office Collection Day 1: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. हॉरर कॉमेडी मूवी को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. ‘सरकटे का आतंक’ लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रहा. फिल्म साल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है और इसने सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 को पीछे छोड़ दिया. वहीं, अक्षय कुमार की खेल-खेल में और जॉन अब्राहम की मूवी वेदा को भी इसने काफी पीछे छोड़ दिया. आपको बताते है फिल्म की टोटल कमाई.
स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर लाया सुनामी
15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. स्त्री 2 भारत में लगभग 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी. इस साल की स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को स्पेशल ओपनिंग प्रीमियर में करीब 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उसके बाद जब ये 15 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने कुल 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसने टोटल कमाई 54.35 करोड़ रुपये की कर ली है. इसके अलावा इसने साल 2017 में रिलीज हुई बाहुबली 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ डाला. बाहुबली 2 ने हिंदी वर्जन में 41 करोड़ कमाए थे. ऐसा लग रहा है दर्शकों को ‘सरकटे का आतंक’ पसंद आ रहा है.
Also Read- Stree 2 Movie Review:स्त्री 2 हॉरर कॉमेडी जॉनर की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म ..
स्त्री 2 ने खेल-खेल में और वेदा को छोड़ा पीछे
15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म स्त्री 2 ने ओपनिंग डे पर धुआंधार कमाई की. इस साल की स्त्री 2 सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को को स्पेशल ओपनिंग प्रीमियर में करीब 8 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. उसके बाद जब ये 15 अगस्त को रिलीज हुई तो इसने कुल 46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसने टोटल कमाई 54.35 करोड़ रुपये की कर ली है. ऐसा लग रहा है दर्शकों को ‘सरकटे का आतंक’ पसंद आ रहा है. सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड की मानें तो अक्षय कुमार, तापसी पन्नू की मूवी खेल-खेल में ने सिर्फ 5 करोड़ का कलेक्शन किया. जबकि वेदा ने ओपनिंग डे पर 6.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










