Saiyaara की ब्लॉकबस्टर सफलता पर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नेक्स्ट लेवल का एग्जीक्यूशन
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 20 Jul 2025 3:42 PM
Mahesh Babu on Saiyaara Movie
Saiyaara: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' की एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट शेयर करते हुए जमकर तारीफ की है. ऐसे में आइए बताते हैं मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म के बारे में एक्टर ने क्या कुछ कहा है.
Saiyaara: मोहित सूरी की निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म से डेब्यू कर रहे अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी दर्शकों के बीच हिट साबित हो रही है. न सिर्फ आम दर्शक, बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं. अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू का नाम भी जुड़ गया है. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक नोट शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
महेश बाबू ने की ‘सैयारा’ की तारीफ
Take a bow #Saiyaara team…👏🏻👏🏻👏🏻
— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) July 20, 2025
What a beautifully made film with honest storytelling, standout performances and top notch execution….. Big love to #AhaanPanday & #AneetPadda for living their roles so effortlessly…
This one deserves all the love coming its way… ♥️♥️♥️…
महेश बाबू ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर फिल्म ‘सैयारा’ का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “सैयारा टीम को सलाम. क्या शानदार फिल्म बनाई है, जिसमें ईमानदारी से कहानी कही गई है, बेहतरीन प्रदर्शन और नेक्स्ट लेवल का एग्जीक्यूशन. अहान पांडे और अनीता पड्डा को उनके किरदारों को इतनी सहजता से जीने के लिए बहुत-बहुत प्यार. यह फिल्म हर उस प्यार की हकदार है जो इसे मिल रहा है.”
बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का शानदार प्रदर्शन
फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर इसपर हजारों रील्स बन चुकी हैं. वहीं, बॉक्स ऑफिस पर भी इसका जलवा कायम है. 21 करोड़ से ओपनिंग लेने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 24 करोड़ का कारोबार किया. वहीं, तीसरे दिन तक फिल्म 50 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है. 60 करोड़ के लागत पर तैयार होने वाली यह फिल्म बहुत जल्द अपना बजट निकाल लेगी.
बता दें कि यह किसी डेब्यूटेंट स्टारकास्ट वाली फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत मानी जा रही है. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 2025 की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










