जिया खान सुसाइड केस में बरी होते ही सूरज पंचोली ने शेयर किया पोस्ट, सिर्फ 4 शब्दों में बयां की दिल की बात

जिया खान सुसाइड केस: जिया खान सुसाइड मामले में विशेष सीबीआई अदालत ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है.10 साल बाद इस मामले में फैसला आया है. न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा, सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है.
जिया खान सुसाइड केस: ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस जिया खान हमारे बीच नहीं है. जिया ने सिर्फ 25 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर लिया था. एक्ट्रेस ने अपने फ्लैट में 3 जून 2013 को सुसाइड कर लिया था. पुलिस को उनके निधन के बाद 6 पन्नों का सुसाइड लेटर भी मिला था, जिसमें सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) का जिक्र था. आज कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए सूरज को बरी कर दिया है.10 साल बाद इस मामले में फैसला आया है.
मुंबई में विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एएस सैय्यद ने कहा, सबूतों की कमी के कारण, यह अदालत आपको (सूरज पंचोली) को दोषी नहीं ठहरा सकती, इसलिए बरी किया जाता है. सूरज ने बरी होते ही इंस्टा पोस्ट किया है. बता दें कि अक्टूबर 2013 में, राबिया खान ने अपनी बेटी जिया खान की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर, सीबीआई ने जुलाई 2014 में महाराष्ट्र पुलिस से जांच अपने हाथ में ली. राबिया ने दावा किया कि उनकी बेटी सूरज पंचोली के साथ अब्यूजिव रिलेशनशिप में थी. बता दें कि जिया और सूरज ने साल 2012 के सितंबर में डेटिंग करना शुरू किया था.

Jiah Khan suicide case | Due to paucity of evidence, this court can't hold you (Sooraj Pancholi) guilty, hence acquitted, says Judge AS Sayyed of special CBI court in Mumbai.
— ANI (@ANI) April 28, 2023
सूरज पंचोली, बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे है. सूरज के माता-पिता भी एक्टर है. सूरज ने फिल्म हीरो से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके लिए उन्हें बेस्ट न्यूकमर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था. इंस्टाग्राम पर सूरज काफी एक्टिव रहते है और पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते है. इंस्टा पर उन्हें 1.8 मिलियन लोग फॉलो करते है.
Also Read: Jiah Khan: जब सुसाइड लेटर में छलका था जिया खान का दर्द, आखिरी खत में लिखा था-तुम्हारी लाइफ पार्टी और…जिया खान की मां राबिया खान ने अदालत से कहा कि उनका मानना है कि यह हत्या का मामला है, न कि आत्महत्या का. बंबई उच्च न्यायालय ने मामले की नए सिरे से जांच कराने की मांग वाली राबिया की याचिका को पिछले साल खारिज कर दिया था. सूरज ने अदालत में अपने अंतिम बयान में दावा किया था कि जांच और आरोपपत्र झूठा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










