Jiah Khan: जब सुसाइड लेटर में छलका था जिया खान का दर्द, आखिरी खत में लिखा था-तुम्हारी लाइफ पार्टी और…

Updated:
विज्ञापन
Jiah Khan: जब सुसाइड लेटर में छलका था जिया खान का दर्द, आखिरी खत में लिखा था-तुम्हारी लाइफ पार्टी और…

जिया खान सुसाइड मामले में आज फैसला आने वाला है. इस मामले में पुलिस ने उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार किया था. आज फैसला आ जाएगा कि सूरज को बेल मिलेगी या जेल. इस बीच एक्ट्रेस का सुसाइड लेटर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Jiah Khan Death Case: ‘निशब्द’ और ‘गजनी’ फेम एक्ट्रेस जिया खान ने 25 साल की उम्र में खुदकुशी कर लिया था. जिया के पास से एक छह पन्नों का सुसाइड लेटर मिला था, जिसके आधार पर सूरज पंचोली को आरोपी बनाया गया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अरेस्ट कर लिया था. हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी. चलिए आपको बताते है उस लेटर में जिया ने क्या लिखा था.

जिया खान का आखिरी खत

जिया खान ने अपने लेटर में लिखा था, मुझे नहीं पता कि आपसे यह कैसे कहूं लेकिन मैं अब भी कह सकती हूं क्योंकि मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं है. मैं पहले ही सब कुछ खो चुकी हूं. अगर आप इसे पढ़ रहे है तो हो सकता है कि मैं पहले ही जा चुकी हूं या चली गई हूं. मैं अंदर से टूट चुकी हूं. मैं आपसे प्यार करने में खुद को खो बैठी, फिर भी तुमने मुझे रोज सताया.

तुमने मेरे प्यार को धोखा…

आखिरी खत में लिखा था, तुमने मेरे प्यार को धोखा और झूठ से लौटा दिया. मैं प्रेगनेंट होने का डर लगता था, लेकिन मैंने अपने आप को पूरी तरह से दे दिया. जो दर्द तुमने मुझे दिया है उसने मुझे हर दिन नष्ट कर दिया है, मेरी आत्मा को नष्ट कर दिया है. मैं खा नहीं पाती, सो नहीं पाती, कोई काम नहीं कर पाती. जब मैं तुमसे मिली थी तो मैं प्रेरित, महत्वाकांक्षी और अनुशासित थी. फिर मुझे तुमसे प्यार हुआ.

Also Read: Jiah Khan Verdict: आज आएगा CBI कोर्ट का फैसला, सूरज पंचोली को मिलेगी बेल या जेल ?
तुम्हारी लाइफ सिर्फ पार्टी और लड़कियां…

जिया खान ने पत्र में लिखा था, मुझे नहीं पता कि किस्मत ने हमें क्यों मिलाया. तमाम दर्द, रेप, गाली-गलौज, जो टॉर्चर मैंने पहले देखा है, अब मुझे लगता है कि ये मैं डिर्जव नहीं करती. तुम्हारी तरफ से कोई प्यार और कमिटमेंट मुझे नहीं दिखा. तुमने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से चोट पहुंचाया. तुम्हारी लाइफ सिर्फ पार्टी और लड़कियां थी. मगर मेरे लिए सिर्फ तुम और मेरा काम. मैं अपने 10 साल के करियर को चूम रही हूं और सपनों को अलविदा कह रही हूं.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola