Son of Sardaar 2 Release Date: 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज डेट अनाउंस, अजय देवगन लाएंगे नया एक्शन धमाका

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jun 2025 11:57 AM

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Worldwide Collection

Son of Sardaar 2 Release Date: अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पहला पोस्टर साझा किया है. पोस्टर के साथ ही एक्टर ने रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है. पोस्टर पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आइए आपको बताते हैं फिल्म कब रिलीज होगी.

विज्ञापन

Son of Sardaar 2 Release Date: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में मृणाल ठाकुर, अजय के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फैंस लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए बेताब है. इस बीच एक्टर ने फिल्म के रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है. चलिए आपको फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताते हैं.

‘सन ऑफ सरदार 2’ इस दिन होगी रिलीज

अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ का पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में अजय पगड़ी पहने दिख रहे हैं और वह अपनी मूछों पर ताव दे रहे हैं और दो तोपों पर खड़े दिख रहे हैं. इसके साथ कैप्शन में उन्होंने बताया कि फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पोस्टर पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा. एक यूजर ने लिखा, इस बार धमाल होगा. एक यूजर ने लिखा, कॉमेडी भरपूर होनी चाहिए.

‘सन ऑफ सरदार 2’ में ये होंगे कास्ट

‘सन ऑफ सरदार 2’ साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म का सीक्वल है. इस फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी. जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’की घोषणा साल 2024 में हुई थी. इसमें अजय, मृणाल ठाकुर के अलावा चंकी पांडे और दीपक डोबरियाल भी हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने का एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था. वीडियो में अजय अपने सिर पर रूमाल बांधकर गुरुद्वारे में दिखे थे, जहां वह प्रार्थना कर रहे थे. बैकग्राउंड में जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल सुनाए दे रहा था. एक्ट्रेस ने वीडियो में गुलाबी कुर्ता और पीले रंग की सलवार पहने दिखी थी और वह ढोल बजाकर भांगड़ा करते दिखी थी.

यह भी पढ़ें– Karisma Kapoor Sunjay Kapur Last Photo: करिश्मा संग संजय कपूर की आखिरी फोटो वायरल, इस 1 शख्स के लिए साथ आए थे एक्स कपल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola