Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म ने वर्ल्डवाइड चलाया जादू, जानें हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन देख चौंक जाएंगे
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jun 2025 1:58 PM
Sitaare Zameen Par Digital Release
Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' में 10 नए चेहरों ने काम किया है. जेनेलिया डिसूजा भी अहम रोल में हैं. फिल्म ने इमोशनल कहानी से लोगों को भावुक कर दिया. आइए जानते हैं फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई है.
Sitaare Zameen Par Worldwide Box Office Collection: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ में 10 नये चेहरे नजर आए, जिसकी एक्टिंग की तारीफ दर्शक से लेकर समीक्षक तक कर रहे हैं. फिल्म को जिसने भी देखा, सबकी आंखें भर आई. सोशल मीडिया पर आमिर की मूवी की तारीफ हो रही है. आमिर के साथ-साथ जेनेलिया डिसूजा ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाया है. तीन दिन में ही फिल्म में तगड़ा कलेक्शन कर लिया. हालांकि अब फिल्म की कमाई की स्पीड स्लो हो गई है. चलिए वर्ल्डवाइड कमाई के बारे में आपको जानकारी देते हैं.
वर्ल्डवाइड सितारे जमीन पर हिट हुई या फ्लॉप
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सितारे जमीन पर ने भारत में करीब 82.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. जबकि छठे दिन वर्ल्डवाइड फिल्म ने करीब 132 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. उम्मीद की जा रही है कि मूवी का कलेक्शन और बढ़ सकता है. हालांकि कल यानी 27 जून को काजोल की फिल्म मां और कन्नप्पा सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इन दोनों मूवी के रिलीज होने से सितारे जमीन पर की कमाई में गिरावट आ सकती है. कन्नप्पा में अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल और विष्णु मांचू ने काम किया हैं.
भारत में इतने करोड़ हुई सितारे जमीन पर की कमाई
- Sitaare Zameen Par Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Collection Day 6- 7.25 करोड़ रुपये
Sitaare Zameen Par Total Collection- 82.40 करोड़ रुपये
यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










