Sitaare Zameen Par Box Office Preview: ओपनिंग डे पर छप्परफाड़ कमाई करेगी फिल्म, जानें बॉक्स ऑफिस प्रीव्यू
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2025 8:24 AM
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 12
Sitaare Zameen Par Box Office Preview: आमिर खान स्टारर सितारे जमीन पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म एडवांस बुकिंग में भले ही कुछ खास परफॉर्म नहीं कर रही हो, लेकिन क्रिटिक्स को उम्मीद है कि ये दोहरे अंक में कमाई करेगी. आइये जानते हैं इसके रनटाइम से लेकर ये कितने स्क्रीन पर रिलीज होने जा रही है.
Sitaare Zameen Par Box Office Preview: आमिर खान 3 साल बाद आरएस प्रसन्ना निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं. यह फिल्म उनकी 2007 में आई ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. पहले भाग की तरह ही, सीक्वल भी आमिर और दिव्यांग बच्चों की बैकग्राउंड पर आधारित है. इसको केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की ओर से 2 घंटे और 39 मिनट के स्वीकृत रन टाइम के साथ U/A प्रमाणित किया गया है.
इतने स्क्रीन पर रिलीज होगी सितारे जमीन पर
फिल्म को भारत में पीवीआर पिक्चर्स की ओर से रिलीज किया जा रहा है, और वितरक फिल्म को 3250 स्क्रीन पर व्यापक रिलीज देने की सोच रहे हैं. सितारे जमीन पर की एडवांस बुकिंग बुधवार सुबह शुरू हुई और इतनी ज्यादा टिकटें नहीं बिकी. गुरुवार को दोपहर 1 बजे तक, आमिर खान अभिनीत फिल्म ने टॉप 3 नेशनल चेन- पीवीआरइनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 20,000 टिकटें बेची हैं, जिसमें से पीवीआरइनॉक्स 16,500 टिकटों के साथ सबसे आगे है.
पहले दिन इतने करोड़ की कमाई कर सकती है सितारे जमीन पर
एडवांस बुकिंग के रुझानों को देखते हुए, सितारे जमीन पर का पहले दिन का कारोबार 7.50 करोड़ रुपये से 8.00 करोड़ रुपये के आसपास होगा, हालांकि उम्मीद है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी और दोहरे अंकों में कलेक्शन कर सकती है. मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जरूर अच्छे रिव्यू ही मिलेंगे.
सितारे जमीन पर के बारे में
आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी फिल्म में 10 उभरते सितारों को पेश किया है. सितारे जमीन पर में अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर जैसे कलाकार हैं. आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित मूवी में जेनेलिया देशमुख भी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










