Sunjay Kapur Educational Qualification: सिर्फ बिजनेस ही नहीं, पढ़ाई में भी नंबर 1 थे संजय कपूर, देखें हाई-क्वालिफाइड डिग्रियां

Published by : Ashish Lata Updated At : 20 Jun 2025 5:54 PM

विज्ञापन

Sunjay Kapur Educational Qualification

Sunjay Kapur Educational Qualification: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर एक सफल बिजनेसमैन है. उनके पास अरबों की संपत्ति है. 19 जून को उनका अंतिम संस्कार होना है. एक्ट्रेस अपने दोनों बच्चों के साथ दिल्ली पहुंच गई है. आइये एक नजर डालते हैं कि आखिर वह कितने पढ़े लिखे हैं.

विज्ञापन

Sunjay Kapur Educational Qualification: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने भारतीय व्यवसायी संजय कपूर का 53 वर्ष की आयु में यूनाइटेड किंगडम (यूके) में निधन हो गया. यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब हुई, जब पोलो मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा. आज उनका अंतिम संस्कार होना है. ऐसे में करिश्मा कपूर अपनो बच्चों कियान और समायरा के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुई. उनके साथ करीना और सैफ अली खान भी स्पॉट किए गए.

संजय कपूर ने कब ज्वाइन किया बिजनेस

संजय कपूर, रानी कपूर और स्वर्गीय सुरिंदर कपूर के बेटे थे, जो भारत के ऑटो कंपोनेंट सेक्टर में अग्रणी थे और सोना ग्रुप को खड़ा किया था. कम उम्र से ही, संजय को पारिवारिक विरासत के उत्तराधिकारी के रूप में पहचाना जाता था. उन उम्मीदों को पूरा करते हुए, वह 2003 में बिजनेस में शामिल हो गए और इसके वर्ल्डवाइड फैलाया.

कितने पढ़े-लिखे हैं संजय कपूर

संजय कपूर ने बिजनेस में काफी मेहनत की. यही वजह है कि वह सोना कॉमस्टार में अध्यक्ष के पद पर पहुंचे. एक सफल बिजनेसमैन होने के नाते वह काफी पढ़े-लिखे भी थे. बॉलीवुडशादियों की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में हुई. उसके बाद वह देहरादून के दून स्कूल में चले गए. बाद में उन्होंने विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त की और लंदन से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बारे में

करिश्मा कपूर ने 29 सितंबर, 2003 को मुंबई में संजय संग सात फेरे लिए. उसके बाद दोनों के रिश्ते में खट्टास आ गई. बाद में कपल ने आपसी समझदारी से साल 2016 में एक दूसरे संग तलाक ले लिया. उनके दो बच्चे हैं. जिसका नाम समायरा और कियान है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 Worldwide Collection: 13वें दिन अक्षय की फिल्म ने बजा दिया डंका, 250 करोड़ के करीब पहुंची कमाई

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola