Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 7: आमिर खान की फिल्म 7वें दिन हिट हुई या फ्लॉप, कलेक्शन कर देगा हैरान
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jun 2025 8:25 AM
Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 27
Sitaare Zameen Par: आमिर खान एक बार फिर अपने शानदार अभिनय और कहानी से दर्शकों को प्रभावित कर रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हुई और पहले ही दिन अच्छी कमाई की. इस फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला, लेकिन 7वें दिन कलेक्शन में गिरावट दिखी.
Sitaare Zameen Par: आमिर खान एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय और दमदार कहानी के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं. उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने 20 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी और पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की. स्पोर्ट्स ड्रामा और इमोशनल कहानी का ये मेल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. हालांकि जैसे-जैसे हफ्ता आगे बढ़ा, फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है. आइए 7वें दिन के कलेक्शन के बारे में आपको बताते हैं.
7वें दिन सितारे जमीन पर ने बटोरे कितने करोड़
आर.एस. प्रसन्ना की ओर से निर्देशित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने तीन दिनों में ही 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. शनिवार और रविवार को टिकट खिड़की पर फिल्म की रफ्तार कम हो गई. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 7वें दिन फिल्म ने 0.02 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. शाम तक नंबर्स अपडेट हो जाएंगे, ये सिर्फ अर्ली आंकड़े है. टोटल कलेक्शन मूवी ने 81.94 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
सितारे जमीन पर का टोटल कलेक्शन
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5- 8.5 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 6- 6.77 करोड़ रुपये
- Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 7- 0.02 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 81.94 करोड़ रुपये
आमिर खान ने दमदार वापसी की
आमिर खान ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आए थे, जिसमें उनके साथ करीना कपूर थी. फिल्म की कहानी को दर्शकों ने नकार दिया था और मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. फिल्म की असफलता से आमिर काफी निराश हो गए थे. अब तीन साल बाद सितारे जमीन पर को लेकर आए.
यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










