Sitaare Zameen Par की ब्लॉकबस्टर सफलता से बेहद खुश हैं आमिर खान, बोले- प्रेसिडेंट साहिबा ने भी…
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 25 Jun 2025 12:57 PM
Sitaare Zameen Par Final Box Office Collection
Sitaare Zameen Par को मिल रही लगातार तारीफों से खुश हैं आमिर खान. पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी फिल्म देखी और सराहा. इस बीच आमिर खान का आभार जताते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
Sitaare Zameen Par: आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को रिलीज हुई और तभी से यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. क्रिटिक्स, दर्शक, और यहां तक कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक ने इस फिल्म की तारीफ की है. अब अभिनेता आमिर खान ने फिल्म को मिल रही प्रतिक्रिया पर प्रतिक्रिया दी है और दर्शकों का धन्यवाद किया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.
आमिर खान ने जताया आभार
एक वायरल वीडियो में आमिर खान को एयरपोर्ट के बाहर देखा गया, जहां वह पैपराजी से बातचीत करते दिखे. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मैं बहुत खुश हूं. फिल्म को जो प्यार मिल रहा है और इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है… हमारे जो दस सितारे हैं, उन्होंने पहली फिल्म की है और वो सुपरहिट हो गई. प्रेसिडेंट साहिबा ने भी फिल्म देखी और उन्हें बहुत पसंद आई. हम दर्शकों का बहुत आभार मानते हैं.”
क्या है फिल्म की कहानी?
आरएस प्रसन्ना की ओर से निर्देशित ‘सितारे जमीन पर’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो दिव्यांग बच्चों के संघर्ष और आत्मबल की कहानी को दिखाती है. फिल्म में आमिर खान बास्केटबॉल कोच की भूमिका में हैं और उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार निभा रही हैं. खास बात ये है कि फिल्म में दस ऐसे कलाकार हैं जो असल में भी मानसिक रूप से दिव्यांग हैं, और उन्होंने अपने अभिनय से दिल जीत लिया है.
बॉक्स ऑफिस पर धमाल
फिल्म ने रिलीज के पांच दिन में 75.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. मौजूदा ट्रेंड्स को देखते हुए उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










