सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं भूल पाई हैं शहनाज गिल, सलमान खान बोले- अब तो मूव ऑन कर जाओ... एक्ट्रेस हुई इमोशनल
Published by : Ashish Lata Updated At : 13 Apr 2023 10:36 AM
किसी का भाई किसी की जान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में, सलमान खान ने एक बार फिर से शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला की याद दिला दी. एक्टर ने ये भी कहा दिया कि अब आप मूव ऑन कर जाओ. इस बात को सुन शहनाज इमोशनल हो गई. वहीं फैंस सिडनाज को याद करते देखे गये.
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए एक बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था, जहां सारे स्टारकास्ट पहुंचे थे. फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश दग्गुबाती, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल जैसे कई कलाकार हैं.
किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं. इवेंट के दौरान सलमान खान ने बिना सिद्धार्थ शुक्ला का जिक्र किये, उन्हें मूव ऑन करने को कहा. बता दें कि बिग बॉस 13 में शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी काफी फेमस थी. दोनों मेड फॉर इच अदर वाली जोड़ी थे. हालांकि साल 2021 में सिड की हार्ट अटैक से मौत हो गई और ये जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई. इस घटना के बाद एक्ट्रेस बुरी तरह टूट गई थी. हालांकि धीरे-धीरे वह संभली और काम फिर से शुरू किया. हालांकि शहनाज कभी सिद्धार्थ को भूला नहीं पाई.
दरअसल इवेंट में सलमान खान ने शहनाज गिल को ‘आगे बढ़ने’ के लिए कहा. अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या वह इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए नर्वस थीं और इससे पहले कि शहनाज गिल जवाब दे पातीं, सलमान खान ने बीच में टोका और कहा, ‘मूव ऑन कर जाओ’. उन्होंने फिर से वही दोहराया और शहनाज ने कहा, ‘कर गई’. अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और सिडनाज के फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वीडियो पर एक कमेंट में लिखा है, “न्यूट्रल हो कर सोचा जाये तो सना भी इंसान है…सिद्धार्थ हमेशा खास रहेगा, लेकिन अब उन्हें मूव ऑन कर जाना चाहिए”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सिद्धार्थ-शहनाज की जोड़ी कभी नहीं टूट सकती है”.
Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन के सिर पर कभी भी सफलता…
बता दें कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का बंधन अभी भी कायम है. SidNaaz के फैंस अभी भी बिग बॉस 13 में साझा की गई खूबसूरत केमिस्ट्री को याद करते हैं. दूसरी ओर, अफवाहें थीं कि शहनाज गिल को राघव जुयाल से फिर से प्यार हो गया है. हालांकि, एक्ट्रेस ने इन खबरों को खारिज किया और कहा कि वे सिर्फ दोस्त हैं. किसी का भाई किसी की जान को एक्शन, फैमिली-ड्रामा और रोमांस का मिश्रण बताया जा रहा है. अभिनेता राम चरण फिल्म के गीत येंतम्मा में एक विशेष उपस्थिति देंगे. फिल्म का निर्माण सलमा खान ने सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन के तहत किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










