Shah Rukh Khan: चमचमाती Rolls Royce कार के मालिक बने शाहरुख खान, कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan: चमचमाती Rolls Royce कार के मालिक बने शाहरुख खान, कीमत जानकर लगेगा जोर का झटका

Shah Rukh Khan News Car Rolls Royce: शाहरुख खान के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज शोभा बढ़ाएगी. किंग खान के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कार उनके घर मन्नत के अन्दर जाते दिख रहा है. इसका नंबर प्लेट ‘0555’ है.

विज्ञापन

Shah Rukh Khan News Car Rolls Royce: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) पठान की सफलता के बाद सातवें आसमां पर है. शाहरुख का चार्म और स्वैग अभी तक पहले जैसा ही है, ये बात तो अब साबित हो गई है. इस बीच एक्टर ने नयी कार रोल्स रॉयस कुलिनन खरीद ली ही, जिसकी तसवीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसकी कीमत जानकर आपको जोर का झटका लगेगा.

रोल्स रॉयस कार के मालिक बने शाहरुख खान

दरअसल, शाहरुख खान के गैराज में रोल्स रॉयस कलिनन ब्लैक बैज शोभा बढ़ाएगी. किंग खान के एक फैन पेज ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कार उनके घर मन्नत के अन्दर जाते दिख रहा है. इसका नंबर प्लेट ‘0555’ है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार की शोरूम की कीमत करीब 8.20 करोड़ रुपये है. अगर आप इसे पर्सनलाइज्ड करवाते है तो इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये के पास पहुंच जाती है.


शाहरुख खान की महंगी घड़ी

कुछ समय पहले शाहरुख खान पठान के प्रमोशन में एक बेहद महंगी घड़ी पहने दिखे थे. उन्होंने ब्लू घड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत 4.98 करोड़ थी. किंग खान की ये घड़ी ऑडेमर्स पिगुएट की है. ये रॉयल ओक परपेचुअल कैलेंडर घड़ी है. वेबसाइट Chrono24 के मुताबिक, इसकी प्राइस 4.98 है. वहीं, डाइट सब्या नाम के फैशन ब्लॉगर के इंस्टाग्राम से इसका एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था.

Also Read: Irfan Pathan के बेटे के डांस से इम्प्रेस हुए शाहरुख खान,SRK ने तारीफ में कही ये बात, जिसे जान आप खुश हो जाएंगे
‘पठान’ ओटीटी पर रिलीज

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ साल 2023 की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी. फिल्म में सलमान खान ने कैमियो रोल निभाया था. शाहरुख खान को चार साल बाद बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र थे. मूवी 25 जनवरी को रिलीज हुई थे और अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते है. जी हां, एक्शन से लबरेज फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली 22 मार्च से स्ट्रीम हो रही है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola