Salman Khan ने सालों बाद अरिजीत सिंह संग हुई लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गलतफहमी मेरी तरफ से हुई

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Oct 2025 9:16 AM

विज्ञापन

अरिजीत सिंह संग लड़ाई पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

Salman Khan: सलमान खान इन-दिनों बिग बॉस 19 होस्ट कर रहे हैं. वीकेंड का वार के दौरान एक्टर ने सालों बाद अरिजीत सिंह संग अपनी लड़ाई पर रिएक्ट किया. उन्होंने अपनी गलती मानते हुए कहा कि गलतफहमी मेरे साइड से हुई थी.

विज्ञापन

Salman Khan: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. इन-दिनों एक्टर बैटल ऑफ गलवान और बिग बॉस 19 की शूट में बिजी हैं. अब हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान ने सिंगर अरिजीत सिंह संग हुई लड़ाई पर खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि दोनों के बीच कभी कोई असली दुश्मनी नहीं थी और वे सच में अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि गलतफहमी अरिजीत की तरफ से नहीं, बल्कि उनकी तरफ से हुई थी.

अरिजीत सिंह संग लड़ाई पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी

बिग बॉस 19 के मंच पर सलमान खान ने अरिजीत सिंह संग लड़ाई पर रिएक्ट करते हुए कहा, “अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. वह गलतफहमी थी और वह गलतफहमी मेरी तरफ से हुई थी. जब चीजें ठीक हो गई, तो उन्होंने मेरे लिए कई गाने भी किए हैं. टाइगर 3 में उन्होंने गाया और अब बैटल ऑफ गलवान में भी गाएंगे.”

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच कब शुरू हुई थी लड़ाई

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच अनबन साल 2014 से शुरू हुई, जब सलमान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे, जहां अरिजीत चप्पल पहनकर अवॉर्ड लेने पहुंचे. भाईजान ने मजाक में पूछा, “क्या तुम सो रहे थे?” जिस पर सिंगर ने जवाब दिया, “आप लोगों ने मुझे सुला दिया.” सलमान को अरिजीत की बात रास नहीं आई. एक्टर ने इसके बाद सिंगर को उनकी फिल्मों के कई गाने से रिप्लेस करवा दिया. जिसके बाद 2016 में, अरिजीत ने माफी मांगी थी, यहां तक कि उनसे सुल्तान में उनके एक गाने का वर्जन भी रखने का रिक्वेस्ट किया था.

सलमान ने अरिजीत सिंह को लेकर क्या बोला

 सलमान ने अरिजीत सिंह संग अपनी लड़ाई को गलतफहमी बताया और कहा कि वह आज अच्छे दोस्त हैं.

सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच कब शुरू हुई थी लड़ाई

 सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच अनबन साल 2014 से शुरू हुई, जब सलमान एक अवॉर्ड शो होस्ट कर रहे थे.

वीकेंड का वार में कैसे अरिजीत सिंह की निकली बात

बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार के दौरान, कॉमेडियन रवि गुप्ता गेस्ट के रूप में आए. सलमान से मिलते ही रवि ने मजाक में कहा, “मैं आपसे मिलने को लेकर थोड़ा नर्वस था.” जिस पर सलमान ने पूछा कि क्यों. रवि ने चुटकी लेते हुए कहा, “क्योंकि मैं अरिजीत सिंह जैसा दिखता हूं.”

अरिजीत सिंह ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए क्या कहा था

सलमान खान से सिंगर ने पब्लिकली माफी मांगी थी और सुल्तान के एक गाने से नहीं हटाने को कहा था.

किस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

सलमान खान अगली बार बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इन दोनों की शादी करवाएंगे अरमान और अभीरा, हॉस्टल में होगा हंगामा, AbhiMaan को याद आएगा अपना अतीत

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola