सलमान खान के नए प्रोजेक्ट का ऐलान, क्या होगा नाम?

सलमान खान और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली, फोटो- इंस्टाग्राम
सलमान खान ने निर्माता दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके की. आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
सलमान खान ने अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट को लेकर फैंस को अपडेट दी है. सलमान ने प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल, दिमाग, जिगर से इस अप्रैल से.’ हालांकि उन्होंने फिल्म का नाम साफ नहीं बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में फीमेल लीड के लिए नयनतारा का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा अनिल कपूर भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं.
सलमान खान ने शेयर की ये फोटो
सलमान के साथ वामशी और दिल राजू की नई फिल्म
इस फिल्म का निर्माण दिल राजू अपनी प्रोडक्शन कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले करने जा रहे हैं. दिल राजू ने अब तक वह 60 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण कर चुके हैं. दिल राजू को दो नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुके हैं. उन्हें तेलुगु फिल्मों ‘महर्षि’ और ‘शतमानम भवति’ के लिए यह सम्मान दिया गया था. वहीं, डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ सलमान खान की यह नई फिल्म दर्शकों के लिए एक नया और अलग अनुभव लेकर आ सकती है. इसमें सलमान का एक नया और पहले कभी न देखा गया अंदाज दिखाया जाएगा.
रिलीज प्लान और शूटिंग अपडेट
इस फिल्म को दिल राजू के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जाएगा और इसे बड़े लेवल पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को ईद 2027 के आसपास दुनियाभर में रिलीज किया जा सकता है. शूटिंग इसी साल पूरी करने का प्लान है और सलमान इस प्रोजेक्ट में प्रॉफिट शेयरिंग मॉडल पर काम कर रहे हैं.
इस वक्त किस फिल्म में व्यस्त हैं सलमान
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों मातृभूमि की शूटिंग में बिजी हैं, जिसे पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से जाना जा रहा था. यह फिल्म पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है. मेकर्स जल्द ही नई तारीख का ऐलान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- क्या शाहरुख और सलमान की दोस्ती सिर्फ दिखावा है? सलीम खान का पुराना बयान वायरल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










