क्या शाहरुख और सलमान की दोस्ती सिर्फ दिखावा है? सलीम खान का पुराना बयान वायरल

Updated:
विज्ञापन
Shah Rukh Khan And Salman Khan

शाहरुख खान, सलीम खान और सलमान खान, फोटो- इंस्टाग्राम

शाहरुख खान और सलमान खान 2008 के झगड़े के बाद दोनों पांच साल तक अलग रहे, लेकिन 2013 में सुलह हो गई. हालांकि, सलीम खान का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने कहा था कि राइवल्स के बीच सिर्फ दिखावटी रिश्ता हो सकता है.

विज्ञापन

बॉलीवुड में कई सितारों के बीच अनबन की खबरें आती रही हैं, लेकिन शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हुई लड़ाई जितनी चर्चा में रही, उतनी शायद ही कोई और रही हो. दोनों कभी बेहद अच्छे दोस्त थे, लेकिन उनका झगड़ा इतने बड़े लेवल पर सामने आया कि सालों तक इंडस्ट्री में इसकी चर्चा होती रही.

सलीम खान ने कहा था- ‘राइवल्स के बीच सिर्फ दिखावे का रिश्ता हो सकता है’

इस पूरे विवाद पर सालों पहले सलीम खान ने लेहरेन रेट्रो से खुलकर बात की थी. उन्होंने रिश्तों और प्यार को लेकर अपनी सोच जाहिर करते हुए कहा कि लोगों के बीच मतभेद होना आम बात है, लेकिन प्यार फिर भी बना रह सकता है. उन्होंने कहा, “आप अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों से भी प्यार कर सकते हैं. मेरे और सलमान खान के बीच सोच में पचास से ज्यादा अंतर होंगे, लेकिन मैं उससे प्यार करता हूं. मेरी पत्नी और मेरे बीच भी कई अंतर हैं, लेकिन मैं उनसे भी उतना ही प्यार करता हूं.”

शाहरुख-सलमान की लड़ाई पर क्या कहा था सलीम खान ने?

इसके बाद उन्होंने उस सवाल पर बात की, जो हर कोई उनके बेटे और शाहरुख खान के रिश्ते को लेकर पूछ रहा था. उन्होंने कहा, “सब कह रहे हैं कि शाहरुख खान और सलमान खान की लड़ाई हो गई है. 18 साल पुरानी दोस्ती… लेकिन कैसी दोस्ती? क्या दो राइवल्स के बीच दोस्ती हो सकती है? उनके बीच सिर्फ शिष्टाचार हो सकता है- जैसे मिलते वक्त ‘हैलो, कैसे हो भाई?’, ‘क्या कर रहे हो?’, ‘हैप्पी बर्थडे’, या ‘फिल्म हिट होने पर बधाई’.” आगे उन्होंने कहा, “क्या यह संभव है कि दो राइवल्स के बीच सच्ची मोहब्बत या दोस्ती हो? रिश्ता तो असल में सिर्फ मोहब्बत का होता है. ये क्या संभव है कि दो राइवल्स के अंदर मोहब्बत हो सकती है, दोस्ती हो सकती है? रिश्ता सिर्फ मोहब्बत का होता है.”

2008 की पार्टी में हुआ था बड़ा विवाद

16 जुलाई को दोनों सुपरस्टार्स के बीच झगड़ा हुआ था. ये झगड़ा कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दौरान सलमान ने शाहरुख के शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं’ को लेकर तंज कसा और उन्हें स्वार्थी बताया. वह इस बात से भी नाराज थे कि शाहरुख ने उनकी फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में कैमियो करने से मना कर दिया था, जबकि सलमान ने उनकी फिल्म ओम शांति ओम में कैमियो किया था. मामला तब और बढ़ गया जब ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर भी बातें हुई. बताया जाता है कि शाहरुख ने सलमान से उनके बारे में सम्मान के साथ बात करने को कहा. इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. इस घटना के बाद दोनों के बीच करीब पांच साल तक बात बंद रही.

2013 में खत्म हुई दूरियां

साल 2013 में बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों के बीच अचानक सुलह हो गई. कहा जाता है कि शाहरुख, सलीम खान के पास बैठे थे और जैसे ही सलमान वहां पहुंचे, शाहरुख खड़े हो गए. इसके बाद दोनों ने गले मिलकर अपने रिश्ते को नई शुरुआत दी. इसके बाद से दोनों के बीच रिश्ते काफी बेहतर हो गए. सलमान ने शाहरुख की फिल्मों जीरो और पठान में कैमियो किया, वहीं शाहरुख उनकी फिल्म ट्यूबलाइट में नजर आए.

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की एक्टिंग पर फिदा आलिया, काजल अग्रवाल बोलीं- रणवीर हमारे दौर के लीजेंड

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola