Saiyaara: सुभाष घई ने सैयारा की ऐतिहासिक सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी दिल से बधाई है

Subhash Ghai on success of Saiyaara
Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ का क्रेज युवाओं के सिर चढ़ कर बोल रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और लगातार ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है. मूवी की सफलता पर फिल्ममेकर सुभाष घई ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Saiyaara: नये कलाकार अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है. फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है और वह भी सिर्फ चार दिन में ही. फिल्म की कमाई तेजी से बढ़ रही है और ये इस साल की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में आ चुकी है. फिल्म के प्रति दीवानागी सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है. फिल्म इंडस्ट्री में मूवी की सफलता से कई सेलेब्स काफी खुश है और मूवी को अपना सपोर्ट दे रहे हैं. अब फिल्ममेकर सुभाष घई ने फिल्म की सफलता पर रिएक्ट किया है.
सुभाष घई ने सैयारा के लिए लिखा- आज की ऑडियंस…
सुभाष घई ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म सैयारा का पोस्टर शेयर कर एक लंबा सा नोट लिखा है. उन्होंने लिखा, “जब कोई नई स्टारकास्ट वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है तो यह निवेशकों और मेकर्स के लिए एक साफ संदेश होता है एक अच्छी कहानी जितनी जरूरत हो, उससे ज्यादा बजट में फिल्म न बनाएं. मुख्य कलाकारों पर प्रोडक्शन कॉस्ट से ज्यादा पैसा खर्च न करें, न ही स्टार्स की फरमाइशों पर पैसा बहाएं और न ही बेवजह के मार्केटिंग स्टंट्स पर खर्च करें. आज की ऑडियंस पूरे भारत में एक सच्ची, दिल को छू जाने वाली फिल्म को सही कास्टिंग के साथ जरूर अपनाने को तैयार है.”
सुभाष घई ने सैयारा की सफलता पर तोड़ी चुप्पी
सुभाष घई ने आगे लिखा, ऑडियंस अब पूरे भारत में एक अच्छी, दिल को छू जाने वाली फिल्म को सही कास्टिंग के साथ जरूर अपनाने को तैयार है. मेरी दिल से बधाई है आदित्य चोपड़ा और मोहित सूरी को, जिन्होंने हिंदी कमर्शियल सिनेमा की फिल्ममेकिंग के बुनियादी सिद्धांतों को साबित किया और “सैयारा” जैसी फिल्म को आज एक ऐतिहासिक सफलता बना दिया. एक अच्छी फिल्म के लिए जरूरी है अच्छा प्रोड्यूसर, अच्छा डायरेक्टर, मजबूत कहानी और स्क्रिप्ट, अच्छा म्यूजिक, सही कास्टिंग, संतुलित बजट और खूबसूरत फिल्मांकन. इसके अलावा और कुछ भी मायने नहीं रखता.आप सभी को अपार सफलता की शुभकामनाए. सिनेमा जिंदाबाद.
सैयारा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Saiyaara Box Office Collection Day 1: 21.5 करोड़ रुपये
- Saiyaara Box Office Collection Day 2: 26 करोड़ रुपये
- Saiyaara Box Office Collection Day 3: 35.75 करोड़ रुपये
- Saiyaara Box Office Collection Day 4: 22.50 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 105.75 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










