Saiyaara: शिल्पा शेट्टी ने 3 शब्दों में किया सैयारा का रिव्यू, फैमिली संग अहान पांडे की मूवी देखने पहुंची थिएटर्स, कह दी बड़ी बात

Shilpa Shetty reviews Saiyaara
Saiyaara: फिल्म ‘सैयारा’ ने देश ही नहीं विदेश में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने मुख्य किरदार निभाया है. फिल्म में उनके किरदार का नाम कृष और वाणी है. मूवी का रिव्यू कई स्टार्स ने किया है और अब इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी का नाम जुड़ गया है.
Saiyaara: मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया. फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज युवाओं में देखने को मिल रहा है. अहान पांडे और अनीत पड्डा को मोहित ने इस फिल्म के जरिए लॉन्च किया है. रिलीज के चार दिनों में ही सैयारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. जबकि दुनियाभर में मूवी ने 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर लिया है. फिल्म को आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, अनुराग बसु जैसे स्टार्स ने फिल्म को अच्छे नंबर्स दिए है और जमकर तारीफ की. अब इस बीच शिल्पा शेट्टी ने फिल्म का रिव्यू किया है.
शिल्पा शेट्टी ने सैयारा का किया रिव्यू
शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो विरल भयानी ने पोस्ट किया है. वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपनी फैमिली के साथ फिल्म ‘सैयारा‘ देखने सिनेमाघर पहुंची थी. मूवी देखकर थिएटर से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया. पैपराजी ने उनसे पूछा कि उन्हें सैयारा कैसी लगी. इसपर एक्ट्रेस ने कहा बहुत अच्छी है. उन्होंने अहान पांडे की एक्टिंग की तारीफ भी की. अहान और अनीत पड्डा ने फिल्म से डेब्यू किया है.
सैयारा ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
सैयारा ने 6 दिनों में करीब 153.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर कर लिया है. फिल्म ने दिलवाले (148.42 करोड़ रुपये), बॉडीगार्ड (148.52 करोड़ रुपये), सालार: सीज फायर – पार्ट 1 (152.65 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया. सैयारा ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और हर दिन इसकी कमाई बढ़ती गई. मूवी ने मेट्रो इन दिनों की हालत टाइट कर दी. आइए आपको डे वाइज सैयारा की कमाई के बारे में बताते हैं.
- Saiyaara Collection Day 1- 21.5 करोड़
- Saiyaara Collection Day 2- 26 करोड़
- Saiyaara Collection Day 3- 35.75 करोड़
- Saiyaara Collection Day 4- 22.5 करोड़
- Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Collection Day 5- 25.00 करोड़
- Saiyaara Collection Day 6- 2.32 करोड़
- Saiyaara Collection Day 7- 0.08 करोड़
नेट कलेक्शन- 153.33 करोड़
यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर छाया एंटरटेनमेंट का तूफान, एक से बढ़कर एक रिलीज, क्या आपने देखी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










