Saiyaara Cast Fees: फिल्म का बजट 60 करोड़, सबसे ज्यादा अहान पांडे को मिले पैसे, अनीत पड्डा- मोहित सूरी के हाथ लगे इतने करोड़

Saiyaara Box Office Collection Day 17
Saiyaara Cast Fees: फिल्म ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में कदम रख लिया है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दिया. हर तरफ फिल्म की चर्चा सुनने में मिल रही है. आइए आपको बताते हैं कि अहान और अनीत को फिल्म में काम करने के लिए कितनी फीस मिली.
Saiyaara Cast Fees: अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और छा गई. फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पांस मिला और इसने ओपनिंग डे पर दमदार कलेक्शन किया. यशराज फिल्म्स की ओर से निर्मित मूवी ने केसरी चैप्टर 2, जाट, स्काई फोर्स, मेट्रो इन-दिनों, मालिक, रेड 2, भूल चूक माफ, द भूतनी, ग्राउंड जीरो और द डिप्लोमैट के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया. अहान और अनीत ने फिल्म से डेब्यू किया है. आइए आपको बताते हैं फिल्म के स्टार कास्ट की फीस.
जानें सैयारा के लिए अहान पांडे-अनीत पड्डा को कितनी मिली फीस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा का बजट 60 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो यशराज फिल्म्स नये कलाकार को लॉन्च करने पर 3-5 करोड़ रुपये की फीस देते हैं. ऐसे में ये बात अहान पांडे और अनीत पड्डा पर भी फिट बैठता है. हालांकि ऐसा सुनने में आ रहा है कि अहान एक ऐसे फैमिली से आते है, जो फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है. ऐसे में उनकी फीस अनीत से थोड़ा ज्यादा हो सकती है. यशराज फिल्म्स ने आधिकारिक तौर पर उनकी फीस का खुलासा नहीं किया है.
मोहित सूरी की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहित सूरी ने फिल्म के लिए 6-8 करोड़ रुपये की फीस ली है. मोहित ने मर्डर 2, एक विलेन, आशिकी 2 और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. हालांकि उनकी फीस कीआधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसने जाट, केसरी चैप्टर 2, स्काई फोर्स जैसी मूवीज के पहले दिन के कलेक्शन को बहुत पीछे छोड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










